Friday, May 17, 2024
Homeउत्तर प्रदेशBJP ने कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को दी टिकट,...

BJP ने कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को दी टिकट, रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह लड़ेंगे चुनाव

- Advertisment -
- Advertisment -

Lok Sabha Election 2024 : यूपी की कैसरंगज लोकसभा सीट और रायबरेली से भाजपा ने अपने उम्मीदवार के नामों का ऐलान कर दिया है। कैसरगंज से बीजेपी ने बृजभूषण शरण सिंह की जगह उनके करण भूषण सिंह को टिकट दिया है। वहीं,रायबरेली से यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को टिकट मिला है।

करण भूषण सिंह भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के छोटे बेटे हैं। 13 दिसंबर 1990 को जन्मे करण भूषण एक बेटी और एक बेटे के पिता हैं। वह डबल ट्रैप शूटिंग के नेशनल खिलाड़ी रह चुके हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, करण भूषण ने डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से बीबीए व एलएलबी की डिग्री हासिल की है. साथ ही ऑस्ट्रेलिया से बिजनेस मैनेजमेंट का डिप्लोमा भी किया है। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं।

बता दें कि दिनेश प्रताप सिंह कांग्रेस से 2010 में पहली बार एमएलसी और 2016 में दूसरी बार एमएलसी बने थे। 2018 में उन्‍होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। दिनेश प्रताप सिंह ने 2019 का लोकसभा चुनाव सोनिया गांधी के खिलाफ लड़ा था। वह 2019 में सोनिया गांधी से 1.6 लाख वोटों से चुनाव हार गए थे। 2022 में वह भाजपा के टिकट पर जीतकर तीसरी बार एमएलसी बने हैं।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular