Friday, May 17, 2024
HomeदेशLok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान, 7...

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान, 7 चरणों में होंगे चुनाव, 4 जून को आएंगे नतीजे

- Advertisment -
- Advertisment -

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election ) की तरीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव की तारीखों के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई। सात चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा वहीं   4 जून को नतीजे आएंगे। लोकसभा चुनाव के साथ सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश में एकसाथ विधानसभा चुनाव होंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि देश में इसबार 97 करोड़ वोटर हैं जो आम चुनाव में वोट डालेंगे। इस बार 19 करोड़ ज्यादा युवा वोटर हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव के लिए कटिबद्ध है। इस बार के चुनाव में 97 करोड़ रिजस्टर्ड वोटर हैं। 1.5 करोड़ सुरक्षाबल और मतदान कर्मचारी इस चुनाव कराएंगे।

यहां देखें पूरा शेड्यूल

  • पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। पहले चरण में 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।
  • दूसरे चरण का  26 अप्रैल को मतदान होगा। इस दौरान देश की 89 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा।
  • तीसरे फेस में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 94 लोकसभा सीटों पर 7 मई को होगी। वोटिंग होगी।
  • चौथे फेस में देश के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 लोकसभा सीटों पर 13 मई को वोटिंग होगी।
  • 20 मई को पांचवें चरण की वोटिंग होगी। इस दौरान 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।
  • छठे चरण देश की 57 लोकसभा सीटों पर 25 मई को वोटिंग होगी।
  • 1 जून को सातवें और आखिरी चरण का मतदान होगा। आखिरी चरण में लोकसभा की 57 सीटों देश के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटिंग होगी
- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular