IIFA 2025: रविवार को जयपुर में आईफा अवार्ड्स 2025 का सिल्वर जुबली वर्जन का आयोजन किया गया था. इसमें हिंदी सिनेमा जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. इस बार आईफा में आमिर खान और किरण राव की फिल्म लापता लेडीज का जलवा कायम रहा. फिल्म ने एक साथ 10 अवार्ड अपने नाम किए.
किरण राव के डॉयरेक्शन में बनी लापता लेडीज को बेस्ट फिल्म का खिताब मिला. वहीं किरण राव को बेस्ट डॉयेक्टर के अवार्ड से नवाजा गया. फिल्म को म्यूजिक से लेकर एडिटिंग के अवार्ड से सम्मानित किया गया.
लापता लेडीज को मिले 10 कैटेगिरी में अवार्ड
- बेस्ट फिल्म- लापता लेडीज
- बेस्ट एक्ट्रेस- नितांशी गोयल
- बेस्ट डायरेक्टर- किरण राव
- बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस-प्रतिभा रांटा
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर -रवि किशन
- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- संपत राय
- बेस्ट लिरिक्स- प्रशांत पांडे- सजनी रे
- बेस्ट एडिटिंग- जबीन मर्चेंट
- बेस्ट स्क्रीनप्ले- स्नेहा देसाई
- बेस्ट स्टोरी (मूल) लोकप्रिय श्रेणी में – बिप्लब गोस्वामी
इन कैटेगिरी को भी मिले अवार्ड
अवार्ड सेरेमनी में करीना कपूर ने अपने दादा, महान फिल्म निर्माता राज कपूर को श्रद्धांजलि दी. वहीं शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही और कार्तिक आर्यन ने भी स्टेज पर धूम मचा दी.
जिन कैटेगिरी को अवार्ड से सम्मानित किया गया उनमें-
- बेस्ट एक्टर- कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 3)
- बेस्ट डेब्यू एक्टर-लक्ष्य लालवानी (किल)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- जानकी बोड़ीवाला (शैतान)
- बेस्ट विलेन-राघव जुयाल (किल)
- बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस)
- बेस्ट सिंगर मेल- जुबिन नौटियाल- दुआ (आर्टिकल 370)
- बेस्ट सिंगर फीमेल- श्रेया घोषाल- मेरे ढोलना (भूल भुलैया 3)
- आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा-राकेश रोशन
- बेस्ट कोरियोग्राफी- बॉस्को-सीजर (बैड न्यूज का तौबा तौबा)
- बेस्ट वीएफएक्स- रेड चिलीज वीएफएक्स – भूल भुलैया 3
- बेस्ट साउंड डिजाइन- सुबाष साहू, बोलोय कुमार डोलोई, राहुल करपे – (किल)
- बेस्ट डायलॉग- अर्जुन धवन, आदित्य धर, आदित्य सुहास जंभाले, मोनाल ठाकर – आर्टिकल 370
- बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- रफी महमूद – किल