Friday, July 24, 2026
Homeहरियाणारोहतकराजीव गांधी विद्युत भवन में 11 मार्च को सुनीं जाएंगी बिजली उपभोक्ताओं...

राजीव गांधी विद्युत भवन में 11 मार्च को सुनीं जाएंगी बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें 

रोहतक  : उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता मनिंद्र सिंह ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र निपटान करने के उद्देश्य से स्थानीय राजीव गांधी विद्युत भवन स्थित सभागार में 11 मार्च को सुबह 11 बजे से 1:30 बजे तक उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम रोहतक सर्कल की बैठक आयोजित की जाएगी।

इस बैठक में उपभोक्ता 50 हजार रुपए से डेढ़ लाख रुपए तक बिजली बिल विवादों को रख सकते है। बैठक में बिजली चोरी से संबंधित शिकायतों की सुनवाई नहीं की जाएगी। बैठक में रखे जाने वाली बिल विवादों का शीघ्र निपटारा किया जाएगा। उपभोक्ता अपनी बिजली संबंधी शिकायतों व समस्याओं का इस बैठक में पहुंचकर निपटारा करवाएं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular