Saturday, July 18, 2026
Homeदिल्लीसोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, भूख हड़ताल...

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह उठाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से जंतर-मंतर खाली करने और आंदोलन समाप्त करने की अपील की है।

इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी के मुखिया अभिजीत दीपके अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सोनम सर को जबरदस्ती ले जाया गया है और उन्हें भी हिरासत में लिया गया।

वहीं इस बारे में नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा ने कहा, हाई कोर्ट के आदेशानुसार और स्वास्थ्य की स्थिति व मेडिकल सलाह के मद्देनजर सोनम वांगचुक को यहां से सरकारी अस्पताल सफदरजंग इलाज के लिए ले जाया गया है। किसी तरह का कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया है। कुछ प्रदर्शनकारियों ने इसमें रुकावट डाली, जिससे थोड़ी अफरा-तफरी मच गई।

वहीं सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल प्रशासन को लेटर लिखकर उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की है।

RELATED NEWS

Most Popular