Friday, August 14, 2026
Homeहरियाणारोहतकवैश्य कॉलेज में  विद्यार्थियों के लिए इंटरनल हैकाथोंन-2024 का हुआ आयोजन

वैश्य कॉलेज में  विद्यार्थियों के लिए इंटरनल हैकाथोंन-2024 का हुआ आयोजन

गरिमा टाइम्स न्यूज.रोहतक। वैश्य कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग के डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग, इंस्टीट्यूट इनोवेशन सेल और इनोवेयर टेक्निकल क्लब ने संयुक्त रूप से कॉलेज विद्यार्थियों के लिए इंटरनल हैकाथोंन-2024 का आयोजन किया। जिसमें कॉलेज विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर एक से एक प्रोजेक्टस प्रस्तुत किए। कॉलेज विद्यार्थियों ने नई-नई तकनीक का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वास्तविक जीवन में आने वाली परेशानियों का तकनीक के माध्यम से समाधान करना है। इंटरनल हैकाथोंन-2024 में विजेता टीम कॉलेज का प्रतिनिधित्व स्मार्ट इंडिया हैकाथोंन-2024 (SIH-2024) में राष्ट्रीय स्तर पर करेगी। इस मौके पर मुख्य रूप से सभी विभाग अध्यक्ष, स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular