Friday, August 14, 2026
Homeहरियाणारोहतकखुद को सीबीआई अधिकारी बताकर 15 लाख की ठगी के पांच आरोपी...

खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर 15 लाख की ठगी के पांच आरोपी गिरफ्तार

गरिमा टाइम्स न्यूज.रोहतक। पुलिस ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर करीब 15 लाख रुपये की ठगी की वारदात को हल करते हुये गिरोह मे शामिल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपियों को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। दो आरोपियों को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना साइबर महेश कुमार ने बताया कि पीजीआईएमएस निवासी भावना ने शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 9 अगस्त को भावना के पास कॉल आया जिसमे एक महिला ने भावना को कहा कि उसने हैदराबाद भारतीय स्टैट बैंक की शाखा से क्रेडिट कार्ड लिया हुआ है। भावन के मना करने पर उसने कहा कि उसकी कॉल हैदराबाद पुलिस को ट्रांसफर की जा रही है। भावना को कहा कि वह हैदराबाद पुलिस से बात कर रहा है और आधार कार्ड दिखाने बारे कहा। उसके बाद उन्होंने भावना को कहा कि आपके ऊपर मनी लाड्रिंग व आतंक गतिविधियों में सलिंप्त होने का केस होने के  बारे में कहा।

भावना को कहा कि वे उसे तुंरत गिरफ्तार करेंगे। इसके लिए उसे तीन से चार दिन तक अपने आप को नजरबंद रखना होगा और किसी से कोई बात नहीं करनी होगी। उन्होंने कहा कि वे उस पर वीडियो कॉल के माध्यम से नजर रखेंगे। उन्होंने भावना को गिरफ्तार करने बारे डराकर झूठे कागजात पेश किए। उन्होंने कहा कि वे खुफिया तरीके से सीबीआई अधिकारी बात कर रहे हैं उस केस से बाहर निकलना चाहती है। अपने आपको नजरबंद से बचाना है तो उसे उनके खाते मे पैसे ट्रांसफर करने होंगे ताकि वो उन पैसों की जांच करेंगे की वे सही हैं या गलत। भावना ने उनके कहे अनुसार अलग-2 ट्रांजक्शन से कुल 14 लाख 72 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।  भावना से और पैसों की मांग की गई। भावना ने कहा कि उसके पास और रुपए नहीं है तो उन्होंने कहा कि वे उसकी गिरफ्तारी की तिथि बढ़ देंगे। भावना को सुप्रीम कोर्ट की रिसीप्ट भेजी गई।

मामले की जांच पीएसआई सीमंत को सौंपी गई। जांच के दौरान दस सितंबर को आरोपी मनोज पुत्र ममराज निवासी बिकानेर व 11 सितंबर को आरोपी दिनेश उर्फ विशाल पुत्र राम अवतार निवासी चेन्नई हाल किरायेदार बिकानेर को गिरफ्तार किया गया। 15 सितंबर को आरोपी अरविंद पुत्र सुखराम निवासी जिला नागपुर राजस्थान, हिमांशु पुत्र औमप्रकाश निवासी जिला झुंझनु, राजस्थान व दीपक पुत्र सजज्न निवासी जिला झुंझनु, राजस्थान को नागपुर, राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular