Wednesday, November 18, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में जुटेंगी युवा प्रतिभाएं, 19 नवंबर से शुरू होगा जिला युवा...

रोहतक में जुटेंगी युवा प्रतिभाएं, 19 नवंबर से शुरू होगा जिला युवा महोत्सव

Rohtak News: रोहतक के उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग द्वारा 19 व 20 नवंबर 2026 को रोहतक में जिला युवा महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव स्थानीय महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के टैगोर ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।

सतबीर सिंह ने बताया कि युवा महोत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं कौशल प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करते हैं। इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा उन्हें अपनी सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा का सकारात्मक उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

उपायुक्त ने जिला के युवाओं से आह्वान किया कि वे इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएं।

RELATED NEWS

Most Popular