Thursday, May 2, 2024
HomeहरियाणासोनीपतHaryana: मौत के चार महीने के बाद भी बैंक से पैसे निकलवाती...

Haryana: मौत के चार महीने के बाद भी बैंक से पैसे निकलवाती रही महिला

हरियाणा में सोनीपत के लिवासपुर से धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां मौत के चार महीने के बाद भी महिला के बैंक खाते से पैस निकलते रहे। 42 बार ट्रांजेक्शन कर खाते से 3.30 लाख रुपए निकाले गए। जब मृतक महिला की बेटी बैंक पहुंची तो उसे इतनी बड़ी धोखाधड़ी के बारें में पता चला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

जनवरी में हुआ था महिला का निधन 

ज्योति ने पुलिस को जानकारी दी कि 27 जनवरी 2023 को ही उनकी मां निर्मला देवी का निधन हो गया था। निर्मला देवी बीमार थी लंबे वक्त से बीमार रहने के बाद आखिरकार 27 जनवरी को उनका निधन हो गया। मां के मरने के बाद वो बहुत परेशान थीं। जून महीने में जब वो अपने घर आयीं तो दोनों बहनों ने बताया कि मां के नाम से बैंक में कुछ रुपए जमा हैं।

42 बार खाते से निकाले गए रुपए 

बहनों के बताने के बाद जब ज्योति बहालगढ़ स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में पहुंची। वहां उन्हें पता लगा कि उनके मां के खाते में महज 321 रुपये हैं। पता लगा कि 14 नवंबर 2022 से लेकर 3 मई, 2023 तक उनकी मां के खाते से करीब 3.30 लाख रुपये निकाल लिए गए। उनकी मां के खाते में इस दौरान 42 बार ट्रांजेक्शन हुए।

ये भी पढ़ें- हरियाणा में लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से शुरु

बैंक में उन्होंने जानकारी लेनी चाही तो किसी ने मदद नहीं की। आखिर में ज्योति ने बहालगढ़ थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस अब उन बैंक खातों की जांच कराएगी, जिनमें रुपये ट्रांसफर हुए है।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular