Monday, June 15, 2026
HomeहरियाणाHaryana News: पदभार संभालते ही सक्रिय हुई ऊषा प्रियदर्शनी, महिलाओं को न्याय...

Haryana News: पदभार संभालते ही सक्रिय हुई ऊषा प्रियदर्शनी, महिलाओं को न्याय दिलाने का संकल्प

Haryana News: सोमवार को आयोग को नया नेतृत्व मिला। गुरुग्राम की भाजपा नेत्री ऊषा प्रियदर्शनी ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली, जबकि भिवानी की मीना परमार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इनके साथ तीन अन्य सदस्य भी आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण कर चुके हैं।

महिलाओं को न्याय का भरोसा
नवनियुक्त अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शनी ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता हर पीड़ित महिला को न्याय दिलाना होगी। उन्होंने कहा कि आयोग में आने वाली हर महिला को समाधान और संतोष के साथ लौटना चाहिए। हालिया विवादों पर उन्होंने आश्वासन दिया कि तथ्यों का गहराई से अध्ययन कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने पूर्व अध्यक्ष रेनू भाटिया के अनुभवों से सीख लेने की बात भी कही।

कार्यस्थल पर सुरक्षा
ऊषा प्रियदर्शनी ने कार्यस्थलों पर महिलाओं के शोषण के मुद्दे को गंभीरता से उठाया। उन्होंने कहा कि कई महिलाएं समाजिक दबाव के कारण शिकायत दर्ज नहीं करा पातीं। आयोग ऐसा माहौल बनाएगा कि महिलाएं बिना झिझक अपनी समस्याएं सामने रख सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए आयोग किसी भी स्तर पर कठोर कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।

Punjab News: मंत्री संजीव अरोड़ा को कोर्ट से बड़ा झटका, ज़मानत अर्ज़ी खारिज

आध्यात्मिक माहौल में पदभार ग्रहण
पदभार ग्रहण समारोह पूजा-पाठ और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ। भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर आशीर्वाद लेने के बाद ऊषा प्रियदर्शनी ने औपचारिक रूप से अपनी कुर्सी संभाली। इस मौके पर उनके समर्थकों की बड़ी संख्या मौजूद रही।

RELATED NEWS

Most Popular