Saturday, May 4, 2024
Homeपंजाबपंजाब के मुख्यमंत्री मान की घोषणा पर प्रोपर्टी डीलरों एवं लोगों में...

पंजाब के मुख्यमंत्री मान की घोषणा पर प्रोपर्टी डीलरों एवं लोगों में खुशी

- Advertisment -
- Advertisment -

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आज ट्वीट के जरिए की गई बड़ी घोषणा के बाद रियल एस्टेट कारोबारियों और कॉलोनाइजरों में खुशी की लहर है। भगवंत मान के इस फैसले की हर कोई सराहना कर रहा है। उन्होंने कहा है कि हम काफी समय से बड़ी समस्याओं का सामना कर रहे थे।

बिना एनओसी के रजिस्ट्री नहीं होने से छोटे प्लॉट धारकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि अब रजिस्ट्रेशन के लिए एनओसी की जरूरत नहीं होगी। जिससे आम लोगों को काफी राहत मिलेगी और हमारा काम भी चल सकेगा।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम पंजाब के मुख्यमंत्री से इस संबंध में जल्द अधिसूचना जारी करने की अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा काम लगभग बंद होने की कगार पर था लेकिन सीएम ने आज घोषणा कर बड़ी राहत दी है। रियल एस्टेट कारोबारी नवदीप नवी ने कहा कि हमने इस संबंध में हाल ही में एक बैठक की थी और इस मुद्दे को उठाया था, जिसके बाद यह मामला चंडीगढ़ तक पहुंच गया और सीएम मान ने आज इसकी घोषणा की।

अंकिता लोखंडे पर टूटा दुखों का पहाड़, खो दी EX सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी निशानी, फैंस को दी बुरी खबर

उन्होंने कहा कि हमारा काम लगभग बंद होने की कगार पर था लेकिन सीएम ने आज घोषणा कर बड़ी राहत दी है। रियल एस्टेट कारोबारी नवदीप नवी ने कहा कि हमने इस संबंध में हाल ही में एक बैठक की थी और इस मुद्दे को उठाया था। जिसके बाद यह मामला चंडीगढ़ तक पहुंच गया और सीएम मान ने आज इसकी घोषणा की। वहीं, आम लोगों ने भी इसे अच्छा फैसला बताया है और कहा है कि खासकर गरीब लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

एनओसी लेने के लिए ही गलाडा द्वारा उन पर दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि सीएम मान ने घोषणा की है। वह सराहनीय है. लेकिन इस घोषणा पर जल्द अमल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल गरीबों का काम नहीं हो रहा है जबकि पैसे वाले लोग अपना काम करा रहे हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular