Friday, May 17, 2024
Homeमनोरंजनअंकिता लोखंडे पर टूटा दुखों का पहाड़, खो दी EX सुशांत सिंह...

अंकिता लोखंडे पर टूटा दुखों का पहाड़, खो दी EX सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी निशानी, फैंस को दी बुरी खबर

- Advertisment -
- Advertisment -

मुंबई। बिग बॉस 17 की सदस्य अंकिता लोखंडे लाइमलाइट में बनी हुई हैं। दरअसल, बिग बॉस के घर में अपने एक्स बॉयफ्रेंड और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करने के बाद अब अंकिता ने सोशल मीडिया पर उनके गिफ्ट की तस्वीर शेयर की है। इतना ही नहीं, इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने फैंस को एक बुरी खबर भी दी है। आइए जानते हैं अंकिता ने कैप्शन में क्या लिखा।

अंकिता के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़

अंकिता लोखंडे के डॉग स्कॉच का निधन हो गया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने डॉग की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- हे बडी मम्मा तुम्हें बहुत मिस करेंगी, रेस्ट इन पीस। बता दें, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ही अंकिता लोखंडे को गिफ्ट में स्कॉच दिया था। स्कॉच, अंकिता और एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत का पहला डॉग था। अंकिता और सुशांत के ब्रेकअप के बाद स्कॉच अंकिता के साथ ही रहता था। स्कॉच के नाम का एक इंस्टाग्राम अकाउंट है, जिस पर सुशांत की भी कई तस्वीरें हैं। यही कारण है कि लोग सोशल मीडिया पर सुशांत और स्कॉच का वीडियो पोस्ट कर दुख व्यक्त कर रहे हैं।

फज के साथ सुशांत

पेट लवर थे सुशांत सिंह राजपूत

स्कॉच के इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत और अंकिता के साथ बिताई कई मेमोरी हैं। अंंकिता ने पहले भी कई बार स्कॉच के साथ वीडियो और फोटोज शेयर की हैं। ये डॉग सुशांत ने अंकिता को गिफ्ट के तौर पर दिया था। लेकिन जब वो रिश्ते में थे तो दोनों साथ में मिलकर इसकी देखभाल करते थे। सुशांत सिंह राजपूत पेट लवर थे। सुशांत की मौत के समय भी उनके पास एक डॉग था, जिसका नाम फज था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 3 साल बाद उनके पेट डॉग फज ने भी 17 जनवरी 2023 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने फज की तस्वीर शेयर की थी।

यहां देखिए अंकिता का पोस्ट।

क्या बोल रहे हैं लोग?

एक फैन ने अंकिता की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “समय बुरा चल रहा है बेटा तुम्हारा अंकिता।” दूसरे यूजर ने लिखा, ”मुझे याद है…अंकिता को सुशांत ने ‘पवित्र रिश्ता’ के समय स्कॉच गिफ्ट किया था। इसलिए स्कॉच के साथ अंकिता की बहुत सारी यादें जुड़ी हुई हैं।” तीसरे यूजर ने लिखा, ‘स्कॉच अब सुशांत के साथ स्वर्ग में आराम करेगा।’ चौथे ने लिखा, ‘स्कॉच अंकिता के आने का इंतजार कर रहा था ताकि वह शांति से मर सके।’

यहां देखिए स्कॉच और सुशांत का वीडियो।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular