Thursday, May 9, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में ब्राह्मण रत्न से सम्मानित किये जायेंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री और...

रोहतक में ब्राह्मण रत्न से सम्मानित किये जायेंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद, 9 फरवरी को सम्मान समारोह

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में 9 फरवरी यानि कल शुक्रवार को गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा एवं राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा को ब्राह्मण रत्न की उपाधि दी जाएगी। जानकारी देते हुए कॉलेज प्राचार्य एवं पदेन सचिव डॉ. जयपाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा रहेंगे। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा व राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा को उनके द्वारा उनके निजी कोष से गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्थान को 50 लाख रुपए पहरावर की जमीन की पट्टा राशि देने के लिए उनका सम्मान समारोह किया जाएगा। उनके द्वारा दी गई 50 लाख की राशि की एफडी बनवाई गई है। जिसके माध्यम से अब पहरावर जमीन की पट्‌टा रशि करीब 33 साल तक चुकाई जा सकेगी।

डॉ. जयपाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में दोनों को संस्था की तरफ से ब्राह्मण रत्न की उपाधि से अलंकृत किया जाएगा। कॉलेज विद्यार्थियों के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं समाज के व्यक्ति इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे। कार्यक्रम के आयोजन के लिए कमेटियां बनाई गई है और तैयारी भी पूरी कर ली गई है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular