Sunday, May 19, 2024
Homeपंजाब10 फरवरी को AAP की महारैली, केजरीवाल और भगवंत मान होंगे शामिल,...

10 फरवरी को AAP की महारैली, केजरीवाल और भगवंत मान होंगे शामिल, तैयारियां शुरू

- Advertisment -
- Advertisment -

AAP 10 फरवरी को एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना रोड यार्ड में रैली कर रही है> दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पूरी की जा रही है। बुधवार को एडीजीपी (सुरक्षा) प्रवीण सिन्हा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने लुधियाना रेंज की डीआइजी धनप्रीत कौर, एसएसपी खन्ना अमनित कोंडल के साथ रैली स्थल और आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया।

एडीजीपी ने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर चीज का ख्याल रखा जा रहा है। सुरक्षा के साथ-साथ यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि रैली में आने वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। इसके चलते सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। आवश्यक पार्किंग जोन भी बनाये जा रहे हैं।

‘परछाई’ से शादी करेगी ये महिला ,घर के काम और खाना भी खाती है साथ ,वीडियो देख हर कोई हैरान

पुलिस का फोकस नेशनल हाईवे ट्रैफिक पर है, क्योंकि इस रोड पर 24 घंटे ट्रैफिक रहता है। एडीजीपी सिन्हा ने कहा कि उनका मकसद किसी भी सड़क पर यातायात बाधित करना नहीं है। इसी को ध्यान में रखकर यातायात मार्ग बनाए गए हैं। ट्रैफिक भी डायवर्ट किया जाएगा। रूट प्लान 8 या 9 फरवरी को मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि रैली के दिन किसी को कोई दिक्कत न हो।

इस मौके पर बोलते हुए विधायक तरूणप्रीत सिंह सौंध ने कहा कि राहों मंडी में करीब 5 एकड़ में पंडाल बनाया जा रहा है। इस रैली में पंजाब भर से पार्टी कार्यकर्ता, नेता और आम लोग हिस्सा लेंगे। रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हिस्सा लेंगे। खन्ना मंडी से पंजाब के लिए अहम घोषणाएं की जाएंगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular