Friday, May 17, 2024
Homeदेश'परछाई' से शादी करेगी ये महिला ,घर के काम और खाना भी...

‘परछाई’ से शादी करेगी ये महिला ,घर के काम और खाना भी खाती है साथ ,वीडियो देख हर कोई हैरान

- Advertisment -
- Advertisment -

‘परछाई’ से एक महिला द्वारा शादी करने का मामला सामने आया है। इस दौर में जो कभी असंभव लगा करता था, वो भी संभव हो रहा है। इंसान हर उस चीज से मुखातिब हो रहा है, जिसकी शायद ही उसने कभी कल्पना की हो। न केवल खाने और कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट हो रहे हैं। बल्कि शादियों के साथ भी हो रहे हैं। आपने सुना होगा कि कोई अपनेआप से शादी कर रहा है, कोई सेम जेंडर में शादी कर रहा है, तो कोई भूत-प्रेत से शादी करने का दावा कर रहा है। मगर एक महिला अब इन सबसे आगे परछाई से शादी करेगी। जिसके साथ वो घर के काम भी करती है और खाना भी खाती है।

ये महिला स्पेन में रहती है और पेशे से एक आर्टिस्ट है। इसका नाम एलिशिया फ्रैमिस है। अब वो अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हॉलोग्राफिक पार्टनर से शादी करने वाली है। उसका पार्टनर असल में नहीं है, लेकिन फिर भी वो उससे शादी करेगी। उसने हाल में ही बताया है कि उसके इस हॉलोग्राफिक पार्टनर को AI की मदद से बनाया गया है। इस शादी से पता चलेगा कि कैसे इंसान और टेक्नोलॉजी के बीच का रिश्ता शादी तक जा सकता है। शादी का आयोजन नीदरलैंड के रॉटरडैम में किया जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ai Councillor (@aicouncillor)

इंस्टाग्राम पर शेयर एक वीडियो में एलिशिया को अपने AI पार्टनर के साथ बैठकर बातें करते, खाना खाते और घर का काम करते हुए देखा जा सकता है। aicouncillor नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें ये कपल साथ में खाना खाता दिखता है। महिला बोलती है कि उसने खाने में शकरकंदी डाली है। फिर वो फ्रिज से कुछ निकालती हुई दिखाई देती है, जबकि उसका हॉलोग्राफिक पार्टनर बर्तन धोता नजर आता है। वो उससे पूछता है कि उसका दिन कैसा बीता, जिसके जवाब में वो कहती है कि दिन अच्छा बीता। एलिशिया ने अपना AI पार्टनर अपने पिछले रिलेशनशिप्स के डाटा की मदद से बनाया है। इसका नाम AiLex रखा है।

हालांकि इसे लेकर लोग चिंता भी व्यक्त कर रहे हैं कि इंसान AI को अपनी दुनिया में किस कदर तक शामिल कर रहा है। इससे पता चलता है कि टेक्नोलॉजी के इस जमाने में कैसे इंसान अकेलेपन से जूझ रहा है। हालात इतने बदतर हो गए हैं कि उसके पास बात करने के लिए भी कोई नहीं है। उसे AI से बने बॉयफ्रेंड या पार्टनर के साथ बात करनी पड़ रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular