Monday, May 20, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, आने...

रोहतक में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, आने वाला है तूफान!

- Advertisment -

मौसम विभाग ने अपडेट जारी करते हुए कहा कि रोहतक जिले में आज 50 किमी. की रफ्तार से हवा चलेगी, साथ ही बारिश के आसार भी हैं। 

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर है क्योंकि आज शाम से मौसम थोड़ा बदलने वाला है। गुरुवार को आंधी के साथ बारिश आने की उम्मीद है। जिससे बढ़ते पारे से कुछ राहत मिल सकती है। वहीं शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रह सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि कुछ इलाकों में आसमानी बिजली के साथ ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए ओरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।

पारे में 2 डिग्री तक आएगी कमी

बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया। इसमें मंगलवार की अपेक्षा लगभग 2 डिग्री तक की कमी आई। इसकी वजह आसपास के राज्यों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होना रहा है। गुरुवार को मौसम बदलने का पूर्वानुमान है। इसमें 50 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। साथ ही जिले के कई हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है। जबकि शुक्रवार को शाम के समय 30 किमी. प्रतिघंटा की गति से आंधी आ सकती है। मौसम के इस मिजाज से गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। क्योंकि अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आएगी।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ के अनुसार राज्य में मौसम आमतौर पर 10 मई तक खुश्क रहने और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्की गति से हवाएं चलने व तापमान बढ़ने से बीच बीच में हल्के बादल संभावित हैं। परंतु पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 10 मई से मौसम में बदलाव हो सकता है। इससे राज्य में 10 मई देर रात्रि से 12 मई तक हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या छिटपुट हल्की बारिश की संभावना बन रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular