Friday, April 26, 2024
Homeहरियाणागुरुग्राम की सड़कों पर न्यूड घूमता विदेशी नागरिक गिरफ्तार

गुरुग्राम की सड़कों पर न्यूड घूमता विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Gurugram: गुरुग्राम (Gurugram) पुलिस ने सड़क पर दौड़ते हुए एक न्यूड विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया। बुधवार को सड़क पर लोगों ने एक विदेशी नागरिक को न्यूड दौड़ते हुए देखा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। गिरफ्तार हुए नाइजीरियाई नागरिक (Nigerian national) को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में व्यक्ति की जांच होगी इसके बाद आगे की कार्रवाही की जायेगी।

न्यूड विदेशी को देख यातायात हुआ ठप (Gurugram)

बुधवार की शाम करीब 6 बजे सेक्टर 69 के ट्यूलिप चौक (Tulip Chowk) के पास सड़क के बीच नग्न अवस्था में एक व्यक्ति दौड़ता देखा गया, जिसको देखकर  यातायात ठप हो गया था। पुलिस मौके पर पहुंची तो वह एक गांव की ओर भागा, जहां स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांध दिया। बादशाहपुर थाने (Badshahpur police station) के थाना प्रभारी निरीक्षक मदन लाल (Madan Lal) ने मीडिया को बताया कि “अगर उसकी मानसिक स्थिति स्थिर है, तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।”

ये भी पढ़ें- धन धान्य पाने के लिए शुक्रवार को करें ये उपाय

मदन लाल ने जानकारी दी कि बुधवार की शाम करीब 6 बजे वह सेक्टर 69 के ट्यूलिप चौक के पास सड़क के बीच न्यूड अवस्था में दौड़ता देखा गया, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो वह एक गांव की ओर भागा, जहां स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और एक पेड़ से बांध दिया।

बीते साल भी आया था ऐसा मामला 

बीते साल नवंबर 2022 में ऐसा ही मामला सामने आया था। महाराष्ट्र के ठाणे में एक व्यक्ति को नग्न अवस्था में बैठकर तंत्र-मंत्र करते हुए देखा गया था। उसकी ऐसी हरकत पर वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी करीब आधे घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा था। पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया था।

ये भी पढ़ें-पुलिस ने मजदूरों से काम कराने पर पैसे के बदले दी शराब

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular