Tuesday, May 7, 2024
Homeखेल जगतAsian Taekwondo Championships : एशियन सीनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम...

Asian Taekwondo Championships : एशियन सीनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन, हरियाणा के 3 खिलाड़ी

- Advertisment -
- Advertisment -

Asian Taekwondo Championships : वर्ल्ड ताइक्वांडो द्वारा वियतनाम में प्रस्तावित एशियन सीनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए इंडिया ताइक्वांडो द्वारा भारतीय टीम का चयन कर लिया है। झुंझुनूं स्थित श्रीजेजेटी यूनिवर्सिटी कैंपस में चले इस ट्रायल में महिला-पुरूष वर्ग में आधा दर्जन भारवर्गों के लिए 12 खिलाड़ियों का चयन किया है।

हिला वर्ग में 49 किलोग्राम से कम भारवर्ग में हरियाणा से सक्षम यादव, 53 किलो से कम भारवर्ग में चंडीगढ़ की रक्षा, 57 किलोग्राम से कम भारवर्ग में उत्तर प्रदेश की सानिया खान, 62 किलो से कम भारवर्ग में केरल की मार्गेट मैरी, 73 किलो से कम भारवर्ग में चंडीगढ़ की इतिशा व 73 किलो से अधिक भारवर्ग में असम की रूदाली बैरवा का चयन किया गया है।

पुरूष वर्ग में 58 किलोग्राम से कम में हरियाणा के प्रशांत, 63 किलोग्राम से कम में हरियाणा के अजय गिल, 68 किलोग्राम से कम भारवर्ग में एसएससीबी दिल्ली के नवीन, 74 किलोग्राम से कम भारवर्ग में दिल्ली के भूमेश, 80 किलोग्राम से कम भारवर्ग में दिल्ली के शिवांश त्यागी व 87 किलो में उत्तर प्रदेश के ऋषभ का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ी वियतनाम में होने वाली चैंपियनशिप में देश का नेतृत्व करेंगे

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular