Tuesday, May 7, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में लूट की वारदात, महिला को चाकू से गोदा, चेन लूटकर...

रोहतक में लूट की वारदात, महिला को चाकू से गोदा, चेन लूटकर फरार

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में लूट की एक और वारदात हुई है जिससे महिला की जान पर बन आई है। महम उपमंडल में दिनदहाड़े में घर में घुसकर एक महिला से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। वार्ड-आठ में कूरियर देने के बहाने दो लूटेरे घर में घुसे, और महिला के गले से सोने की चेन लूटने का प्रयास किया। महिला लुटेरों से भिड़ गई और कड़ा मुकाबला किया। लूट में असफल होते देख लुटेरों ने चाकू से महिला पर चाकूओं से वार किया।

जिसके बाद बदमाशों ने महिला की सोने का मंगलसूत्र लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं, घायल महिला को तुरंत रोहतक पीजीआई के ट्रामा सेंटर में लाया गया। जहां वह उपचाराधीन है। पुलिस ने इस मामले में आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

महिला को 7 जगह पर मारे चाकू

मिली जानकारी के अनुसार महम के वार्ड नंबर 8 में दोपहर करीब 3:50 बजे वारदात हुई है। यहां 52 वर्षीय गीता पत्नी सुरेंद्र को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया है। जिस समय वारदात हुई उस समय अपने घर में गीता अपनी पोती उन्नत को खाना खिला रही थी। मासूम पोती के आगे दादी को लुटेरों ने सात चाकू मारकर घायल कर दिया और सोने की चेन, मंगलसूत्र व पर्स छीनकर ले गए। पर्स में साढ़े 3 हजार रुपये की नकदी थी। लुटेरे बिना नंबर की स्कूटी पर सवार होकर आए थे। घायल महिला को महम से पीजीआई रेफर किया गया है। इस वारदात के बाद मासूम पोती भी हमलावरों के डर से सहम गई है। लुटेरे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

वार्ड नंबर आठ निवासी सुरेंद्र रोहिल्ला ने बताया कि तीन दिन पहले परिवार में भतीजी की शादी थी। ज्यादातर रिश्तेदार तो जा चुके हैं। पत्नी गीता रोहिल्ला अब भी सोने की चेन व मंगलसूत्र पहने हुए थी। दोपहर करीब 2 बजकर 20 मिनट पर वह दुकान पर गया हुआ था जबकि बेटा गौरव अपनी पांच साल की बेटी मन्नत को स्कूल से घर छोड़कर चला गया। दादी-पोती अंदर वाले कमरे में बैठी थी। गेट खुला हुआ था। दो युवक अंदर आए और गीता के हाथ में एक बंद लिफाफा थमा दिया, बोले- कोरियर वाले हैं। दोनों ने हेलमेट के साथ मास्क भी लगाया हुआ था।

गीता के विरोध पर मारे चाक़ू

गीता जैसे ही लिफाफा खोलने लगी, तभी एक युवक ने चाकू निकाल लिया और बोला- सोने चेन व मंगलसूत्र उसे दे दो। गीता युवकों के इरादों को भांप गई और चिल्लाने लगी। तभी युवक जबरन सोने की चेन व मंगलसूत्र निकालने लगे। गीता ने विरोध किया तो युवक ने चाकू से हाथों पर पांच व पेट पर दो वार किए। लुटेरे चेन, मंगलसूत्र व पास रखा पर्स उठाकर फरार हो गए। अगले ही पल गीता ने खुद को संभाला और बाहर निकल कर शोर मचा दिया। पड़ोस की महिला बाला आहूजा सबसे पहले बाहर निकल कर आई और सुरेंद्र रोहिल्ला को फोन किया। वह तुरंत मौके पर आया और गीता को अस्पताल में दाखिल कराया। वहीं, सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की गहराई से छानबीन की।

हरियाणवी बोल रहे थे लुटेरे

गीता ने पुलिस को बताया कि युवकों की उम्र 20 से 25 साल के बीच लग रही थी। साथ ही हरियाणवी बोल रहे थे। ऐसे में पुलिस का मानना है कि आरोपी स्थानीय ही हैं। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिली है। जांच अधिकारी राजेश कुमार के अनुसार वारदात की सूचना मिलते ही वे टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। घटना स्थल का डीएसपी, थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज ने मुआयना किया और लोगों से भी बातचीत की है और आसपास लगे सीसीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। मौके पर एसएफएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। जल्द ही लुटेरों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular