Thursday, March 28, 2024
Homeधर्मधन धान्य पाने के लिए शुक्रवार को करें ये उपाय

धन धान्य पाने के लिए शुक्रवार को करें ये उपाय

Shukrawar Upay: शुक्रवार को मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है। शुक्रवार के दिन खास उपाय (Shukrawar Upay) करने से जीवन में हमेशा बरकत रहती है। मां लक्ष्मी  की कृपा हमेशा घर में बनी रहती है। पैसों की तंगी से छुटकारा मिलता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह का मां लक्ष्मी से गहरा संबंध होता है इसलिए शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का माना जाता है।

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की करें पूजा (Shukrawar Upay)

शुक्रवार के दिन सुबह स्नान करने के पश्चात सफेद कपड़े पहनने चाहिए। इसके बाद मां लक्ष्मी की पूरे विधिवान के साथ पूजा करें। मां लक्ष्मी के समक्ष सफेद कमल का फूल या फिर लाल गुलाब का फूल अर्पित करें। इससे मां लक्ष्मी बहुत खुश होती हैं। शुक्र देव का खास मंत्र “ॐ शुं शुक्राय नम:” या “ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहं” का 108 बार जाप करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

शुक्रवार को करें ये उपाय 

  • शुक्रवार के दिन सुबह के वक्त गाय को ताज़ी रोटी खिलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और सड़ाइप अपनी कृपा बनाए रखेंगी।
  • यदि आपको आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ रहा है तो 12 कौड़ी जलाकर उसकी राख बना लें और उस राख को हरे कपड़े में बांधकर जल प्रवाह करें।
  • शुक्रवार को  मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने 11 दिनों तक अखंड ज्योति प्रज्वलित करें। 11वें दिन माता के नाम पर 11 कन्याओं को भोजन कराना चाहिए। इससे धन की कमी नहीं होगी।
  • मां लक्ष्मी को लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चुनरी और लाल चूड़ियां अर्पित करने से धन संबंधित सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
  • मां लक्ष्मी और शुक्रदेव कभी भी गंदगी में वास नहीं करते हैं। इसलिए इनकी कृपा चाहते हैं तो अपना वातावरण शुद्ध रखें और घर में साफ-सफाई पर भी विशेष रूप से ध्यान दें।
  •  शुक्रवार के दिन सफेद रंग की चीजों का दान जैसे कि चावल, दूध, दही, आटा और मिश्री दान में दे सकते हैं।

पुलिस ने मजदूरों से काम कराने पर पैसे के बदले दी शराब

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular