Thursday, May 2, 2024
Homeदिल्लीपानी-पानी हुई दिल्ली, राजघाट हुआ जलमग्न

पानी-पानी हुई दिल्ली, राजघाट हुआ जलमग्न

Delhi Flood: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इन दिनों बाढ़ का संकट (Delhi Flood) झेल रही है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण दिल्ली के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। शुक्रवार की सुबह तक बाढ़ का पानी राजघाट तक जा पहुंचा। सुबह तीन बजे तक राजघाट पार्क जलमग्न हो गया। इसके बाद बाढ़ का पानी बापू के समाधि स्थल तक पहुंच गया। गुरुवार तक जहां पानी का नामो निशान नहीं था शुक्रवार की सुबह तक वो राजघाट पूरा पानी से भर गया।

बाढ़ के पानी के कारण लोगों के आवागमन में हुई परेशानियां (Delhi Flood)

दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति अभी-भी बरकरार है। कई इलाकों में यमुना का पानी सड़कों तक पहुंच गया है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। यमुना नदी का पानी तो सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंचा।  दिल्ली में बाढ़ का पानी बुराड़ी, सोनिया विहार, खजूरी, उस्मानपुर शास्त्री पार्क, गांधी नगर, मयूर विहार आदि जगह पुश्ता रोड तक जाने वाला है।

https://twitter.com/ASIGoI/status/1679459061891497991?s=20

बाढ़ के पानी ने रिंग रोड को तो अपनी जद में ले लिया। बाढ़ के इसी खतरे को देखते हुए डीडीएमए (दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) मोबाइल फोन पर संदेश भेजकर लोगों को सतर्क रहने की अपील कर रहा है। साथ ही सलाह दी जा रही है कि लोग सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। बिजली की लाइनों और निचले क्षेत्रों से भी दूर रहें। डीडीएमए ने हेल्पलाइन नंबर 1077 भी जारी किया है ताकि आपदा के वक्त तुरंत मदद मांगी जा सके।

फ्रांस से पीएम मोदी ने बाढ़ की जानकारी ली 

इन दिनों पीएम नरेंद्र मोदी अपने फ्रांस दौरे पर हैं। उन्होंने फ्रांस से फोन कर दिल्ली में जारी बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने ट्वीट किया, माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस से फोन कर दिल्ली में जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति और उससे निपटने के लिये किये जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी ली। केंद्र सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए समुचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें- तुलसी के पौधे में डाले ये चीज हो जायेंगे मालामाल

कॉलेज स्कूलों को बंद करने का निर्देश 

दिल्ली में बाढ़ के हालातों को देखते हुए सभी स्कूल-कॉलेज को तत्काल रूप से बंद करने के आदेश के बाद भी दिल्ली के जोन-6 में स्कूल खुले हुए हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular