Friday, May 17, 2024
Homeधर्मतुलसी के पौधे में डाले ये चीज हो जायेंगे मालामाल

तुलसी के पौधे में डाले ये चीज हो जायेंगे मालामाल

- Advertisment -
- Advertisment -

Tulsi Plant Upay: हिंदू धर्म में हर किसी के आंगन में तुलसी का पौधा देखने को मिलता है। तुलसी के पौधे को काफी शुभ माना जाता है। इसलिए सुबह और शाम तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है। मान्यता है कि तुलसी के पौधे की विधिवत पूजा की जाये तो घर में लक्ष्मी की कमी नहीं रहती है। विज्ञान दृष्टिकोण से भी देखा जाये तो तुलसी के पौधे के कई औषधि गुण होते हैं। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार भी तुलसी के पौधे के बहुत महत्व है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं घर में तंगी के उपाय को दूर करने के लिए तुलसी के पौधे में कुछ चीजें (Tulsi Plant Upay) डाले जिससे आपके घर की सारी दुख-तकलीफें दूर हो जायेगी।

जानिए तुलसी के पौधे के उपाय (Tulsi Plant Upay) 

तुलसी में जल अर्पित करें: तुलसी के पौधे में जल अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। हर दिन सुबह सूर्योदय के वक्त तुलसी में जल चढ़ाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। इससे घर में होने वाली बेवजह की कलह नहीं होती है।

तुलसी के पौधे में गन्ने का रस अर्पित करें: तुलसी के पौधे में गन्ने का रस अर्पित करना बहुत शुभ होता है। तुलसी के पौधे में गन्ने का रस डालने से घर की गरीबी दूर होती है। घर में सुख और शांति का वास होता है। गन्ने के रस को हाथ में लेकर अपना नाम और गोत्र का नाम लेते हुए सात बार तुलसी के पौधे में अर्पित करना चाहिए।

गले में बांधें तुलसी की जड़: तुलसी की जड़ को ताबीज के रूप में गले में बांधने से धन का लाभ होता है। वास्तु शास्त्र में इसका बहुत लाभ बताया गया है। कहते हैं ऐसा करने से लाभ की प्राप्ति होती है। गले में तुलसी की माला पहनने से बुरी नजर नहीं लगती।

तुलसी के सामने सुबह-शाम दीपक जलायें: तुलसी के सामने दीपक जलाना बहुत शुभ होता है। इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है। हर दिन  शाम में तुलसी को दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

ये भी पढ़ें- सावन के महीने में घर में लाये भगवान शिव का डमरु

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular