Friday, May 17, 2024
Homeहरियाणापानीपतकलयुगी मां की काली करतूत, नवजात को बाथरूम में जन्म दे कर...

कलयुगी मां की काली करतूत, नवजात को बाथरूम में जन्म दे कर माँ फरार

- Advertisment -

मामले की सूचना मिलते ही सिटी थाना के जांच अधिकारी ASI बलवान ने बताया कि अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जो भी तथ्ये सामने आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisment -

पानीपत। कलयुगी मां की काली करतूत जींद के बाद पानीपत में भी आज नजर आई जिसने एक बार फिर मां की ममता शर्मसार कर दिया। शहर के जीटी रोड स्थित सिविल अस्पताल के बाथरूम में अचानक एक बच्चे के रोने की आवाजे आने लगी। लोग बाथरूम की तरफ गए तो देखा तो बाथरूम में एक नवजात शिशु पड़ा हुआ था। उसके आस पास कोई नहीं था। लोगों ने इसकी जानकारी तुरत अस्पताल प्रबंधन को दी।

बाथरूम में जाँच करने पहुंचे पुलिसकर्मी

सूचना मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। शिशु को वहां से उठाकर तुरंत शिशु वार्ड में ले गए। जहां उसे डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती कर लिया है। कर्मचारियों के अनुसार पानीपत के सिविल अस्पताल में महिला डिलीवरी के लिए आई थी लेकिन उसने प्रसूति वार्ड में न जाकर शौचालय में चली गई। महिला ने बाथरूम के अंदर की कुंडी बंद कर बच्चे को जन्म दिया और बच्चे को वहीं पर फेंक कर फरार हो गई। अस्पताल के स्टाफ ने महिला को पकड़ने का भी प्रयास किया लेकिन महिला भीड़ का फायदा उठाकर पीछे वाले गेट से फरार हो गई।

इसी बाथरूम में मिला नवजात

सिविल सर्जन डॉक्टर जयंत आहूजा ने बताया कि शुक्रवार सुबह 6:00 बजे महिला सिविल अस्पताल में आई थी। महिला पर प्रसूती वार्ड में नहीं गई, जबकि पहली मंजिल पर लैब के पास शौचालय में चली गई और वहां पर अंदर की कुंडी बंद कर नवजात लड़के को जन्म दिया। जब काफी देर तक बाथरुम नहीं खुला तो महिलाओं ने इसकी सूचना अस्पताल के सुरक्षा कर्मचारियों को दी, सुरक्षा कर्मचारियों ने दरवाजा खुलवाया यहां एक नवजात बच्चा रो रहा था।

महिला को यहां गार्ड ने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन महिला उनसे छुड़वाकर फरार हो गई। डॉक्टरों ने शिशु को चेक किया गया, वह बिल्कुल ठीक है। वहीं, उन्हें यह भी सूचना मिली कि एक गार्ड ने 2 पुरुषों और 1 महिला को अस्पताल से तेज कदमों से भागते हुए देखा था। घटना की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी गई है। मामले की सूचना मिलते ही सिटी थाना के जांच अधिकारी ASI बलवान ने बताया कि खंगाले गए हैं और फुटेज में दिख रहे 3 संदिग्ध लोगों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी मां को काबू किया जाएगा। जिसके बाद पूरे मामले से पर्दा उठ जाएगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular