Friday, May 17, 2024
HomeपंजाबMoosewala murder case, अदालत ने सचिन बिश्नोई को 6 अक्टूबर तक पुलिस...

Moosewala murder case, अदालत ने सचिन बिश्नोई को 6 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

- Advertisment -
- Advertisment -

Moosewala Murder Case, सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल गैंगस्टर सचिन बिश्नोई उर्फ ​​सचिन थापन को मानसा की एक अदालत ने छह अक्टूबर तक पंजाब पुलिस की हिरासत में भेज दिया।

बिश्नोई को पिछले महीने अजरबैजान से प्रत्यर्पित किया गया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को पंजाब पुलिस उसे पेशी वारंट पर दिल्ली से मानसा लेकर गई थी।

उन्होंने कहा, “मानसा की एक अदालत ने उसे छह अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।” बिश्नोई से सिद्धू मूसेवाला मामले के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

गैंगस्टर कथित तौर पर हत्या की साजिश रचने और साजो-सामान की व्यवस्था करने में शामिल था। हत्या के समय वह विदेश में था, लेकिन उसने यह दावा करके जांचकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश की कि उसने मूसेवाला को गोली मारी थी।

Rail Roko, आंदोलन से रेलों की आवाजाही प्रभावित, अंबाला राजमार्ग सात घंटे बाधित

दिल्ली पुलिस ने पहले कहा था कि बिश्नोई फर्जी पासपोर्ट पर भारत से भाग गया और अजरबैजान पहुंच गया, जहां से उसने अपने अन्य साथियों के साथ दिल्ली और आसपास के राज्यों में फैले अपने संगठित अपराध समूह की गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची।

उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था और बाद में दिल्ली पुलिस की एक टीम उसे अजरबैजान से वापस लेकर आई थी।

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा जांच किए जा रहे कुछ मामलों में भी उसका नाम है। सिद्धू मूसेवाला के नाम से चर्चित शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई, 2022 को मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular