Saturday, April 27, 2024
Homeदेशबिहार में महागठबंधन में सीटों का बंटवारा, RJD 26 और कांग्रेस 9...

बिहार में महागठबंधन में सीटों का बंटवारा, RJD 26 और कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव

Lok Sabha election 2024 : लोकसभा चुनाव को बिहार महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है। RJD 26 सीटों पर कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लेफ्ट के हिस्से में पांच सीट आई है। आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस इसकी औपचारिक घोषणा कर दी गई।

राष्ट्रीय जनता दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने महागठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूला के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीपीआई को बेगूसराय सीट दी गई है, जबकि सीपीएम को खगड़िया सीट मिली है।

वहीं, भाकपा-माले को आरा, काराकाट और नालंदा की सीटें दी गई हैं। सिद्दीकी ने बताया कि कांग्रेस किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, पटना साहिब, सासाराम, महाराजगंज और समस्तीपुर की सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

राष्ट्रीय जनता दल के खाते में गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, बक्सर,पाटलिपुत्र,मुंगेर, जमुई, बांका, बाल्मीकि नगर, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, सारण सिवान,गोपालगंज, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया और हाजीपुर की सीटें आई हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular