Saturday, May 18, 2024
Homeव्यापारबड़ी खबर, 5100 रुपए सस्ता हुआ सोना, कीमत में आयी ताबड़तोड़ गिरावट

बड़ी खबर, 5100 रुपए सस्ता हुआ सोना, कीमत में आयी ताबड़तोड़ गिरावट

- Advertisment -
- Advertisment -

अक्टूबर महीने की शुरुआत में ही सोने की कीमत में जबरदस्त कमी देखने को मिली है। सोने की कीमत 56600 के करीब आ गई है। लंबे वक्त के बाद सोने की कीमत में इतनी बड़ी कमी देखने को मिली है। वहीं चांदी में भी 4 प्रतिशत की गिरावट हुई है। चांदी 66,000 के लेवल पर आ गई है।

5154 रुपए सस्ता हुआ सोना 

6 मई को एमसीएक्स पर गोल्ड का भाव 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड लेवल पर था और आज एमसीएक्स पर सोने का भाव 56691 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर आ गया है। इस हिसाब से सोने की कीमत में 5154 रुपए की कमी हुई है।

ग्लोबल मार्केट में भी सोने की कीमत में कमी आयी है। अमेरिकी में सोने का भाव 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,820.60 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर है। इसके अतिरिक्त अमेरिका में चांदी की कीमतों में भी गिरावट दिख रही है। अमेरिका में चांदी का भाव 0.29 प्रतिशत लुढ़ककर 20.98 डॉलर प्रति औंसत पर है।

आने वाले दिनों में और होगी सोने की कीमत में गिरावट

मार्केट विशेषज्ञों का कहना है कि अभी सोने की कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सती है। आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- न्यूज क्लिक के 30 ठिकानों पर छापेमारी, विदेशी फंडिंग से जुड़ा मामला

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका में लगातार ऊंची ब्याज दरों की वजह से चिताएं बढ़ रही हैं, जिसकी वजह से डॉलर इंडेक्स 10 महीने के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई हैं। इसका असर सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular