Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणारोहतकगोहाना में गैंगरेप का मामला, चारा लेने गई महिला से 3 ने...

गोहाना में गैंगरेप का मामला, चारा लेने गई महिला से 3 ने की दरिंदगी

- Advertisment -

बेटा खेत में देखने के लिए जा रहा था तब खेत से पहले ही जब वह गन्ने के खेत के पास गुजरने लगा तो उसे कुछ आवाजें सुनाई दी। खेत से मां के रोने चीखने की आवाजें सुनाई दे रही थीं।

- Advertisment -

गोहाना। गोहाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में चारा लेने गई महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पशुओं के लिए चारा लेने गई महिला को रास्ते में तीन ग्रामीण खेत में घसीट कर ले गए और दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। महिला का बेटा माँ को बचाने के लिए मौके पर गया तो आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। वह चारा लेकर वापस चली तो कुछ दूरी पर गन्ने के खेत के पास तीन लोग खड़े मिले। तीनों ने उसे पकड़ लिया और घसीटकर गन्ने के खेत के अंदर ले गए। इसके बाद एक व्यक्ति खेत से बाहर आकर पहरा देने लगा और दो लोगों ने उससे दुष्कर्म किया। महिला काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो मां की तलाश करने के लिए बेटा घर से निकला।

बेटा खेत में देखने के लिए जा रहा था तब खेत से पहले ही जब वह गन्ने के खेत के पास गुजरने लगा तो उसे कुछ आवाजें सुनाई दी। खेत से मां के रोने चीखने की आवाजें सुनाई दे रही थीं। बेटा अंदर गया तो उसकी मां बदहवास मिली। महिला के बेटे को देखकर आरोपित फरार हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। शिकायत देने के बाद भी जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो लोगों ने जमकर हंगामा किया।

पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए गांव में पंचायत भी हुई। गांव के लोगों ने महिला को दिलाने और आरोपितों को उनके किए की सजा दिलाने का ऐलान किया है। गोहाना सदर थाना प्रभारी वजीर सिंह ने कहा कि मामले में शिकायत मिली थी। तुरंत संज्ञान लेते हुए तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular