8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की निगाहें अब 8वें वेतन आयोग पर टिकी हुई हैं। आयोग ने सुझाव और सिफारिशें लेने की समयसीमा 15 जून तक बढ़ा दी है। इसके बाद रिपोर्ट तैयार होगी और उम्मीद है कि सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू होंगी।
फिटमेंट फैक्टर से बड़ा बदलाव
कर्मचारी यूनियनें फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 3.83 करने की मांग कर रही हैं। अगर यह मांग मान ली जाती है तो बेसिक सैलरी ₹18,000 से बढ़कर ₹68,940 तक पहुंच सकती है। यह 283% की बढ़ोतरी होगी। वहीं अगर इसे 2.57 पर ही रखा गया तो भी सैलरी ₹46,260 तक जाएगी।
भत्तों और एरियर में फायदा
फिटमेंट फैक्टर बढ़ने पर सिर्फ बेसिक सैलरी ही नहीं, बल्कि DA, HRA और अन्य भत्तों में भी इजाफा होगा। कर्मचारियों को 5 से 14 लाख रुपये तक का एरियर मिलने की संभावना है।
Haryana News: मशहूर गायिका सपना चौधरी ने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया
लागू होने की तारीख
नवंबर 2025 में गठित आयोग को 18 महीने का समय दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई इसकी अध्यक्ष हैं। आयोग की रिपोर्ट 2026 के मध्य तक आने की उम्मीद है और जनवरी 2026 से इसे लागू किया जा सकता है।

