Rohtak News : रोहतक पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित के दिशा-निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत CIA-1 स्टाफ की टीम ने लाखनमाजरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 6 किलो 290 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने जानकारी देते हुए बताया कि उपनिरीक्षक मंजीत के नेतृत्व में CIA-1 स्टाफ की टीम गांव चांदी बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आउटर बाईपास, जींद रोड लाखनमाजरा पर एक संदिग्ध युवक को काबू किया।
पूछताछ और नियमानुसार तलाशी के दौरान युवक के पिट्ठू बैग से 6 किलो 290 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान सादिक पुत्र जफीरुल निवासी तलखपुर डूमरा, बिहार के रूप में हुई है।आरोपी के खिलाफ थाना लाखनमाजरा में मामला दर्ज किया गया है।

