Friday, May 17, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में धूमधाम से मनाया जायेगा गुरु नानक देव जी का 555वां...

रोहतक में धूमधाम से मनाया जायेगा गुरु नानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व, नगर कीर्तन कल

- Advertisment -

सरदार हरभजन सिंह राठौर ने बताया कि नगर कीर्तन कमेटी की ओर से नगर कीर्तन का समय सात घंटे तय किया गया है। इस दौरान गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी पर अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा भी होगी। पंजाब से मिलिट्री बैंड आएगा।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में गुरुनानक देव जी के 555वें प्रकाश गुरु पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा। प्रकाश उत्सव को लेकर पूरी साध संगत में उत्साह बना हुआ है। शनिवार को नगर कीर्तन होगा। कीर्तन करते हुए महिला पुरुषों के जत्थे, गुरुग्रन्थ साहब की सवारी, आगे चलते हुए पंजप्यारे, गुरुनानक देव जी के गूंजते जयघोष के बीच गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधक कमेटी और गुरुद्वारा सिंह सभा कोटा जंक्शन की देखरेख में भव्य नगर कीर्तन स्टेशन क्षेत्र में निकाला जायेगा।

बैंड बाजा आकर्षण का केंद्र

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्य सरदार हरभजन सिंह राठौर ने बताया कि नगर कीर्तन में शहर की सड़कों पर अनेक निहंग करतब दिखाएंगे वहीं बैंड बाजा आकर्षण का केंद्र होगा। नगर कीर्तन में करनाल, कुरुक्षेत्र से घुड़सवार जत्थे आएंगे। प्रकाश उत्सव की तैयारी में संगत लगी हुई है। उन्होंने बताया कि शहर में मुख्य मागों से 25 नवंबर को नगर कीर्तन निकाला जाएगा।

नगर कीर्तन का ये रहेगा रूट

सरदार हरभजन सिंह राठौर ने बताया कि नगर कीर्तन कमेटी की ओर से नगर कीर्तन का समय सात घंटे तय किया गया है। इस दौरान गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी पर अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा भी होगी। पंजाब से मिलिट्री बैंड आएगा। शनिवार दोपहर 12 बजे गुरुद्वारा बंगला साहिब से माता दरवाजा चौक, पुराना सदर थाना, पुरानी सब्जी मंडी, भिवानी स्टैंड, रेलवे रोड, से होकर शाम सात बजे गुरुद्वारा बंगला साहिब में वापसी होगी।

गतका पार्टी दिखाएगी करतब

गतका पार्टी प्रमुख गगन सिंह बताया कि नगर कीर्तन के दौरान गतका पार्टी अलग अलग करतब दिखाएगी। जिनमें, ढाल कृपान, घेरे, फ्री सोटी, भाला, नागनी व कटार फाइट आदि करतब दिखाए जाएंगे। गगन ने बताया कि उन्होंने गुरुद्वारा अमृतसर से करतब सीखे थे। गुरु नानक देव के 555वें प्रकाश उत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। उत्सव के अवसर पर गुरुद्वारा बंगला साहिब में 27 नवंबर को कीर्तन समागम भी होगा। नगर कीर्तन की तैयारियां जोरों पर है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular