Friday, May 17, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक के मंदिरों में आज होगा तुलसी-शालिग्राम का विवाह, संकट मोचन मंदिर...

रोहतक के मंदिरों में आज होगा तुलसी-शालिग्राम का विवाह, संकट मोचन मंदिर ने निकाली घड़ी घडोली

- Advertisment -

माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में देवउठनी ग्यारस के दिन तुलसी माता और शालिग्राम के विवाह के उपलक्ष मे मंदिर से साध्वी मानेश्वरी देवी और श्रद्धालुओं ने लाल ड्रेस मे घड़ी गड़ोली निकाली।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक के मंदिरों में देव उठनी ग्यारस के साथ ही धूमधाम से त्यौहार मनाने की तैयारियां की जा चुकी है। भगवान शालिग्राम की शादी के अवसर पर मंदिरों में आकर्षक साज सज्जा की गई है। भव्य आयोजन सम्पूर्ण सनातन संस्कृति की विवाह पद्धति के अनुरूप किया जाएगा और शहर के लगभग सभी मंदिरों को आकर्षक लाइट से सजाया गया है।

वहीँ माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में देवउठनी ग्यारस के दिन तुलसी माता और शालिग्राम के विवाह के उपलक्ष मे मंदिर से साध्वी मानेश्वरी देवी और श्रद्धालुओं ने लाल ड्रेस मे घड़ी गड़ोली निकाली। मेहंदी की रस्म, कीर्तन और गुरूजी का सत्संग और तत्पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। घड़ी घडोली मंदिर से चलकर गोपाल कॉलोनी, शोरा कोठी, नेहरू कॉलोनी, बालकनाथ कॉलोनी होते हुए सैनिवास कॉलोनी मे पहुंची। सत्संग और भजनो पर भक्त नाचते नजर आए।

साध्वी मानेश्वरी देवी मेहँदी की रस्म को निभाते हुए

कार्यक्रम मे शुक्रवार 24 नवंबर को दोपहर 2 बजे माता तुलसी-शालिग्राम विवाह कराने के लिए परमश्रद्धेया साध्वी मानेश्वरी देवी मंदिर से बारात निकालेगी। जो बैंड बाजों के साथ डेयरी मोहल्ला जाएगी। इस अवसर पर वर-वधु पक्ष की मिलनी होगी, तुलसी-शालिग्राम के फेरे, डोली, विदाई तथा भंडारे का आयोजन होगा। यह जानकारी सचिव गुलशन भाटिया ने दी।

साध्वी मानेश्वरी देवी ने बताया कि हिंदू धर्म में तुलसी विवाह को बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण माना गया है। इनकी पूजा अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और उस पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है। साध्वी मानेश्वरी देवी ने बताया कि हमें गर्व है कि हम ऐसे देश के निवासी है जहाँ साधु संतो का सदैव निवास रहा है। हमें सदैव गुरुजनो की भक्ति मे लीन रहना होगा। गुरु के बिना मानव का जीवन अधूरा है यदि हम सत्संग और धार्मिक सस्कृति से जुड़ेंगे तो हमारा जीवन सुखमय होगा और हमारे अंदर की सब बुराइयाँ दूर होंगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular