Monday, May 6, 2024
Homeहरियाणाबहादुरगढ़ में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल में शव छोड़कर भागे आरोपी

बहादुरगढ़ में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल में शव छोड़कर भागे आरोपी

- Advertisment -
- Advertisment -

Bahadurgarh News : हरियाणा के बहादुरगढ़ की कबीर बस्ती में युवक की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात रविवार देर शाम की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आरोप है कि मृतक के दोस्त उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर गए थे जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके आरोपी फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के भाई आयुष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई करण (29) मजदूरी करता था और दुर्गा कॉलोनी निवासी अनिल के पास दो साल से रह रहा था। उन्हें रविवार शाम को जानकारी मिली उसके भाई करण को कुछ लोग सिविल अस्पताल में लेकर गए हैं। जांच के दौरान डाक्टरों ने करण को मृत घोषित कर दिया। इसके वे फरार हो गए। इसके अस्पताल की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

वहीं मृतक के भाई आयुष ने अनिल समेत 7 लोगों के खिलाफ करण की जान लेने का आरोप लगाया है। आयुष ने कहा इन लोगों ने मिलकर करण की लाठी डंडों से पिटाई की है। उसकी कमर, पांव व शरीर के अन्य कई अंगों पर चोट के निशान है। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। फिलहाल बहादुरगढ़ शहर थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular