Friday, January 23, 2026
Homeहरियाणाफतेहाबाद : घर में घुसकर नाबालिग से जबरदस्ती की छेड़छाड़, पीड़िता ने...

फतेहाबाद : घर में घुसकर नाबालिग से जबरदस्ती की छेड़छाड़, पीड़िता ने पिता ने पुलिस से लगाई गुहार

फतेहाबाद जिले के भूना क्षेत्र के गांव नाढोड़ी के एक घर में घुस कर नाबालिग लड़की से अश्लील हरकत करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी ईश्वर सिंह के खिलाफ पोक्सो एक्ट के साथ साथ आईपीसी की धारा 452, 354 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 मई की दोपहर बाद उसकी दो बेटियां कमरे में सोई हुई थी। इसी दौरान ईश्वर सिंह नामक व्यक्ति उनके कमरे में घुस गया और छोटी बेटी को 50 रुपये देकर दुकान पर चीज लेने के लिए भेज दिया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी 17 वर्षीय बड़ी बेटी के साथ आरोपी बुरी नीयत के चलते जबरदस्ती छेड़खानी करने लगा, जिससे उसकी बेटी की जोर से चीखने और रोने की आवाज आने लगी। बेटी की चीखने की आवाज सुन कर वह उसके पास गया तो ईश्वर सिंह अश्लील हरकत कर रहा था, जिसको उसने मौके पर पकड़ लिया और थप्पड़-मुक्के से आरोपी की पिटाई भी की। शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी अचानक उसे धक्का देकर मौके से भाग गया। पीड़िता के पिता ने पुलिस से गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

महिला पुलिस जांच अधिकारी एसआई शिक्षा देवी ने बताया कि आरोपी ईश्वर सिंह के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि खंड भूना के एक गांव की नाबालिग लड़की के कमरे में घुसकर ईश्वर सिंह नामक व्यक्ति पर अश्लील छेड़‌छाड़ करने की शिकायत मिली थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के साथ-साथ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

RELATED NEWS

Most Popular