Friday, August 14, 2026
Homeहरियाणाहरियाणा के सरकारी स्कूलों में योग सिखाया जाएगा, 857 योग सहायकों की...

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में योग सिखाया जाएगा, 857 योग सहायकों की नियुक्ति की जाएगी

हरियाणा सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में योग सिखाने का निर्णय लिया है। इसके लिए अब राज्य के पीएम श्री, मॉडल संस्कृति और क्लस्टर स्कूलों में 857 योग सहायकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा योग व्यायामशालाओं के जीर्णोद्धार करने के कार्य के लिए ₹8 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई।

वहीं राज्य सरकार का राजकीय योग शिक्षा और स्वास्थ्य महाविद्यालय खोलने का भी प्रस्ताव है, इसके लिए नारायणगढ़ या आसपास के क्षेत्र में भूमि चिन्हित की जाएगी। ये निर्णय आयुष विभाग के एसीएस सुधीर राजपाल की अध्यक्षता में हुई हरियाणा योग आयोग की समीक्षा बैठक के दौरान लिए गए।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular