रोहतक : बायोमास और क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में अपनी नई पहचान बनाने की तैयारी कर रही HOMRE Limited (पूर्व में Triton Corp Limited) ने देशभर में विस्तार का रोडमैप तैयार किया है।
36वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में चेयरपर्सन शीटल जैन, मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप देवन, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. सुरेंद्र पाल शर्मा और होल-टाइम डायरेक्टर भारत सिंह बिष्ट ने ने आने वाले वर्षों के लिए बड़े विस्तार और बायोमास कारोबार को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने की रणनीति साझा की।
निष्क्रियता के बाद कारोबार को नई दिशा
चेयरपर्सन शीटल जैन ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 कंपनी के लिए बदलाव और पुनर्निर्माण का वर्ष रहा। लंबे समय तक व्यावसायिक गतिविधियां सीमित रहने के बाद कंपनी ने बायोमास ब्रिकेट्स और पेलेट्स के क्षेत्र में मजबूत आधार तैयार किया है। उन्होंने कहा कि अब कंपनी का लक्ष्य पूरे देश में अपनी मौजूदगी को चरणबद्ध और अनुशासित तरीके से बढ़ाना तथा शेयरधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य तैयार करना है।
कई राज्यों में बढ़ेगा बायोमास कारोबार
बैठक में मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप देवन ने कहा कि कंपनी अगले चरण में ऑर्गेनिक एक्सपेंशन, नए प्रोजेक्ट्स, स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप्स और सोच-समझकर किए जाने वाले अधिग्रहणों पर काम करेगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में बायोमास संचालन का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ रिन्यूएबल एनर्जी और उससे जुड़े औद्योगिक क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की भी तलाश होगी।
गुणवत्ता और तकनीक पर फोकस
वहीं बैठक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. सुरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि भरतपुर प्लांट को कच्चे माल की बेहतर हैंडलिंग, प्रोसेसिंग एफिशिएंसी, क्वालिटी कंट्रोल और मॉइस्चर मैनेजमेंट को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। कंपनी इसी ऑपरेशनल मॉडल को भविष्य में अन्य स्थानों पर लागू करने की योजना बना रही है।
जमीन पर योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर
होल-टाइम डायरेक्टर भारत सिंह बिष्ट ने कहा कि कंपनी की प्राथमिकता है कि योजनाओं को ग्राउंड लेवल पर प्रभावी ढंग से लागू करना है। इसके लिए विभिन्न टीमों के बीच समन्वय बढ़ाने और संचालन को लगातार बेहतर बनाने पर काम किया जा रहा है।
वहीं कंपनी प्रबंधन ने विश्वास जताया कि टीम की मेहनत और शेयरधारकों के सहयोग से HOMRE विकास के अगले चरण में आगे बढ़ेगी। राजस्थान के भरतपुर स्थित कंपनी का प्लांट ऑपरेशनल रेडीनेस फेज में पहुंच चुका है, जिसे कंपनी के नए विस्तार अभियान की अहम कड़ी माना जा रहा है।
बता दें कि HOMRE Limited बायोमास ऊर्जा, मेटल रिसाइक्लिंग और पर्यावरण-अनुकूल औद्योगिक समाधानों के क्षेत्र में कार्यरत है। कंपनी भरतपुर स्थित अपने बायोमास ब्रिकेट्स एवं पेलेट्स निर्माण संयंत्र का संचालन कर रही है। वहीं कंपनी कृषि अवशेषों से बायोमास पेलेट्स एवं ब्रिकेट्स का उत्पादन कर स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ मेटल रिसाइक्लिंग के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और औद्योगिक अपशिष्ट को कम करने की दिशा में भी काम कर रही है।

