Monday, September 28, 2026
Homeखेल जगतसीनियर स्टेट योगासन चैंपियनशिप : रोहतक की खिलाड़ियों ने दिखाया दम, अनीता...

सीनियर स्टेट योगासन चैंपियनशिप : रोहतक की खिलाड़ियों ने दिखाया दम, अनीता व प्रीति ने जीते पदक

फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित 42वीं सीनियर हरियाणा राज्य योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 में रोहतक जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में पदक एवं स्थान हासिल किए। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ओवरऑल टीम परिणाम में फरीदाबाद विजेता, हिसार प्रथम रनर-अप तथा यमुनानगर द्वितीय रनर-अप रहा।

हरियाणा स्टेट योगा एसोसिएशन के मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. जनक राज ने बताया कि रोहतक की प्रीति ने 21 से 25 वर्ष महिला वर्ग में संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं 30 से 35 वर्ष महिला वर्ग में विजेता एवं सीमा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं में रोहतक की अनीता फोगाट ने तृतीय स्थान हासिल किया। आर्टिस्टिक सोलो की 18 से 35 वर्ष महिला स्पर्धा में भी रोहतक की प्रीति ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
आर्टिस्टिक सोलो के 18 से 35 वर्ष पुरुष वर्ग में रोहतक के राहुल ने भिवानी के पारस के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। रोहतक के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को जिले के योग खेल जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

डॉ. जनक राज ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। 18 से 21 वर्ष पुरुष वर्ग में यमुनानगर के राय अभिषेक प्रथम, फरीदाबाद के कुणाल द्वितीय तथा फरीदाबाद के एस. तृतीय रहे। महिला वर्ग में सिरसा की कायना नारंग प्रथम, सिरसा की आरजू द्वितीय तथा हिसार की अक्षिता रौतेला तृतीय रहीं।
21 से 25 वर्ष पुरुष वर्ग में फरीदाबाद के ऋषिकांत प्रथम, हिसार के राजकुमार द्वितीय तथा पलवल के बीरबल तृतीय रहे। महिला वर्ग में हिसार की सपना प्रथम, सिरसा की निशा रानी द्वितीय तथा फरीदाबाद की जयंती एवं रोहतक की प्रीति संयुक्त रूप से तृतीय रहीं।

25 से 30 वर्ष पुरुष वर्ग में यमुनानगर के चेतन प्रथम, फरीदाबाद के गीतांशु द्वितीय तथा फरीदाबाद के सूरज तृतीय रहे। महिला वर्ग में हिसार की प्रमिला एवं यमुनानगर की दीक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि फरीदाबाद की कोमल द्वितीय और भिवानी की ईशा तृतीय रहीं।

30 से 35 वर्ष पुरुष वर्ग में फरीदाबाद के कमल प्रथम, हिसार के भगत सिंह द्वितीय, भिवानी के दीपक जांगड़ा तृतीय तथा पानीपत के पारस गुलाटी चतुर्थ रहे। महिला वर्ग में पानीपत की निशा रानी प्रथम, सोनीपत की पूजा द्वितीय तथा रोहतक की विजेता एवं सीमा संयुक्त रूप से तृतीय रहीं।

35 से 45 वर्ष पुरुष वर्ग में फरीदाबाद के आनंद चौधरी प्रथम, पानीपत के राधेश्याम द्वितीय तथा हिसार के परमिंद्र तृतीय रहे। महिला वर्ग में सिरसा की सीमा प्रथम, फरीदाबाद की मौमिता मित्रा द्वितीय तथा कुरुक्षेत्र की हिमांशी तृतीय रहीं।
45 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में फरीदाबाद के अमित हलदर प्रथम, पानीपत के राजवीर सिंह द्वितीय तथा भिवानी के हरि ओम तृतीय रहे। महिला वर्ग में यमुनानगर की संदीप कौर प्रथम, फरीदाबाद की रितु सिंघल द्वितीय तथा रोहतक की अनीता फोगाट तृतीय रहीं।

प्रोफेशनल वर्ग के 21 से 30 वर्ष पुरुष वर्ग में फरीदाबाद के राम गोस्वामी प्रथम, हिसार के मुकेश द्वितीय तथा फरीदाबाद के ऋषभ तृतीय रहे। 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में हिसार के अमित प्रथम, चरखी दादरी के अमन फोगाट द्वितीय तथा महेंद्रगढ़ के कुमार गौरव तृतीय रहे।

आर्टिस्टिक सोलो के 18 से 35 वर्ष महिला वर्ग में सिरसा की आरजू प्रथम, सिरसा की कायना नारंग द्वितीय तथा पंचकूला की खुशी एवं खुशी और रोहतक की प्रीति संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में फरीदाबाद के कुणाल प्रथम, फरीदाबाद के ऋषिकांत द्वितीय तथा भिवानी के पारस एवं रोहतक के राहुल संयुक्त रूप से तृतीय रहे।
समापन समारोह में योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया की लाइफटाइम अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं अध्यक्ष इंदु अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं मेरिट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता का सफल आयोजन हरियाणा स्टेट योगा एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अरिंदम मित्रा एवं फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी रवि बिधूड़ी के सानिध्य में किया गया। आयोजन टीम के समन्वित प्रयासों से प्रतियोगिता सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों, टीम इंचार्ज, अधिकारियों एवं रेफरी के योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।

RELATED NEWS

Most Popular