Punjab News: 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को देखते हुए, आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी राजनीतिक तैयारियां और तेज़ कर दी हैं। पार्टी ने अपनी दूसरी सूची जारी की है, जिसमें पंजाब के 31 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। यह घोषणा 12 नवंबर 2026 के एक आधिकारिक पत्र के ज़रिए की गई, जिस पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार गुप्ता के हस्ताक्षर हैं।
इस नई सूची में पार्टी ने कई बड़े बदलाव किए हैं। इनमें मौजूदा विधायकों को हटाकर नए चेहरों को मौका देना और कुछ सांसदों (MPs) को भी चुनावी मैदान में उतारना शामिल है। पार्टी आलाकमान का मानना है कि यह कदम चुनाव में जीत सुनिश्चित करने और स्थानीय स्तर पर पार्टी संगठन को मज़बूत करने के लिए उठाया गया है।
Punjab news: भाखड़ा बांध की समृद्ध विरासत को संजोने के लिए नांगल में बनेगा विश्व स्तरीय संग्रहालय
गौरतलब है कि इससे पहले पार्टी ने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। अब 31 और सीटों के लिए नामों की घोषणा के साथ ही, चुनाव से जुड़ी गतिविधियां और तेज़ हो गई हैं। जारी सूची के अनुसार उम्मीदवार इस प्रकार हैं:
सुजानपुर – स्वर्ण एस सलारिया
पठानकोट-रोहित स्याल
गुरदासपुर-रमन बहल
दीनानगर – शमशेर सिंह
कादियान – गुरइकबाल सिंह महल
फतेहगढ़ चुरियन – हरजोबनजीत सिंह रंधावा (जोबन रंधावा)
राजा सांसी – सुश्री सोनिया मान
मजीठा – तलबीर सिंह गिल
अमृतसर उत्तर – करमजीत सिंह रिंटू
पट्टी – जसकंवर सिंह गिल (जस्सा पट्टी)
भोलथ – एडवोकेट हरसिमरन सिंह
कपूरथला – दविंदर पाल सिंह रंगा
फगवाड़ा – डॉ. राज कुमार चब्बेवाल
फिल्लौर – सुश्री हरजोत कौर लोहटिया
शाहकोट – बलवीर सिंह पाला जलालपुर
जालंधर सेंट्रल – नितिन कोहली
जालंधर उत्तर – वनीत धीर
जालंधर कैंट – दीपक बाली
आदमपुर-पवन कुमार टीनू
मुकेरियां – सर्बजोत सिंह साबी
नवांशहर – रॉबी कंग
चमकौर साहिब – जसवीर सिंह गढ़ी
खरड़ – परमिंदर सिंह गोल्डी
दाखा – डॉ. के.एन.एस. कांग
जगराओं – सुश्री सर्वजीत कौर मानुके
अबोहर – डॉ. सुहानी डोडा
बल्लुआना – अमनदीप सिंह ‘गोल्डी’ मुसाफिर
लांबी – रणधीर सिंह धीरा खुड्डियां
बठिंडा ग्रामीण – गोपाल सिंह
बरनाला-गुरमीत सिंह मीत हेयर
शुत्राणा – सुश्री वनिंदर कौर लूम्बा

