Saturday, May 4, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में दो ने किया सुसाइड, एक पेड़ से लटका मिला तो...

रोहतक में दो ने किया सुसाइड, एक पेड़ से लटका मिला तो दूसरा ट्रेन के नीचे कटा

- Advertisment -

दोनों मामलों में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई है। पेड़ से लटके शव की शिनाख्त हो गई है लेकिन ट्रेन के नीचे आये व्यक्ति की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में आज एक ही दिन में दो लोगों के शव मिले हैं। दोनों ने आत्महत्या की है। एक का शव टीबी अस्पताल के पीछे पेड़ से लटकता मिला तो वही दूसरे ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या की है। दोनों मामलों में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई है। पेड़ से लटके शव की शिनाख्त हो गई है लेकिन ट्रेन के नीचे आये व्यक्ति की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।

पहले मामले में शुक्रवार को 50 वर्षीय व्यक्ति का शव टीबी हॉस्पिटल के पीछे पेड़ से लटका हुआ मिला है। व्यक्ति पिछले तीन दिन से लापता था। काफी समय तक लटका होने के कारण शव की हालत खराब हो गई थी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। शव की शिनाख्त पाड़ा मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय सूर्यकांत के रूप में हुई है। वह ट्रक यूनियन में मुंशी का काम करता था। सूर्यकांत रोहतक के गोहाना रोड स्थित टीबी अस्पताल के पीछे झाड़ियों में फंदे पर लटका हुआ मिला।

पाड़ा मोहल्ला निवासी महेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता सूर्यकांत ट्रक यूनियन में मुंशी के पद पर नौकरी करते थे। 29 नवंबर की सुबह करीब साढ़े 8 बजे उसके पिता नौकरी पर गए थे, लेकिन ड्यूटी से सुबह करीब 11 बजे वापस घर आ गए। इसके बाद घर से कहीं चले गए, लेकिन वापस नहीं आए। पिता को ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने लापता होने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। जिसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

जींद-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन से कटा व्यक्ति

दूसरे मामले में एक व्यक्ति की शुक्रवार को जींद-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने के कारण उसके शव के टुकड़े काफी दूर तक बिखर गए। मामले की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष है। जो रेलवे के किलोमीटर नंबर 68/5 नजदीक एकता कॉलोनी पर ट्रैक पर मिला। मृतक की छाती पर मां व हनुमान के टैटू बने हुए हैं। वहीं बाईं बाजू पर त्रिशूल का निशान गुदा हुआ है। जिस तरह से व्यक्ति के शरीर के टुकड़े बिखरे हैं उसे देख कर लगता है कि व्यक्ति ने आत्महत्या की है। GRP पुलिस मृतक की पहचान के लिए प्रयास कर रही है और आसपास में पूछताछ कर ही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई में रखवाया गया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular