Saturday, June 13, 2026
HomeदेशTMC Crisis: अभिषेक बनर्जी के घर CID की तलाशी पर BJP पर...

TMC Crisis: अभिषेक बनर्जी के घर CID की तलाशी पर BJP पर बरसे कीर्ति आज़ाद

TMC Crisis: तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कीर्ति आज़ाद ने शनिवार को कोलकाता में पार्टी सांसद और महासचिव अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित घर पर CID की तलाशी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को निशाना बनाना BJP की पुरानी रणनीति है और यह कोई नई बात नहीं है।

BJP पर विपक्ष को परेशान करने का आरोप
कीर्ति आज़ाद ने कहा कि BJP की असली दिलचस्पी शासन चलाने से ज्यादा विपक्षी दलों को परेशान करने में है। उन्होंने बताया कि CID द्वारा अभिषेक बनर्जी के घर तलाशी और ED द्वारा मदन मित्रा के घर कार्रवाई इस बात का उदाहरण है कि विपक्षी नेताओं को लगातार टारगेट किया जा रहा है।

जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश
आज़ाद ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई और बेरोजगारी जैसे असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए ऐसी कार्रवाइयाँ करती है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन इन पर चर्चा नहीं होती।

Punjab News: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई; कॉन्स्टेबल को नौकरी से निकाला गया

सागरिका घोष का दावा
TMC की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने बताया कि शनिवार तड़के सुबह 3 बजे पुलिस टीम अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची। सुबह 5 बजे ताले तोड़ने के लिए डिजास्टर मैनेजमेंट टीम को बुलाया गया और फिर करीब 90 मिनट तक तलाशी अभियान चला। उन्होंने दावा किया कि तलाशी के बाद तैयार रिपोर्ट में NIL दर्ज किया गया, यानी कोई सबूत नहीं मिला।

राजनीतिक बदले की कार्रवाई का आरोप
सागरिका घोष ने कहा कि यह तलाशी राजनीतिक बदले की भावना और मानसिक दबाव बनाने के लिए की गई। उनके अनुसार, “ऑपरेशन लोटस” के तहत उन नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है जो BJP के दबाव के आगे झुकने से इनकार करते हैं। उन्होंने इसे विपक्षी नेताओं पर हमला और राजनीतिक साजिश करार दिया।

RELATED NEWS

Most Popular