Sunday, May 19, 2024
Homeहरियाणाठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, फिर लौटेगी सर्दी, मौसम विभाग ने...

ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, फिर लौटेगी सर्दी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

- Advertisment -
- Advertisment -

हिसार। हरियाणा में ठंड से अभी राहत नहीं मिलेगी और जाते जाते एक बार फिर सर्दी लौटेगी। यह मौसम विभाग का अलर्ट है जिसमे विभाग ने एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना बताई है। राज्य में हलकी बारिश हो सकती है और ठंड भी एक बार फिर ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 19 से 21 फरवरी के बीच बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होगा। वहीं, राज्य में मौसम आमतौर पर 18 फरवरी तक शुष्क रहने की संभावना है। कहा जा रहा है की अभी प्रदेश के कई शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के पार चल रहा है।

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

वहीं, बारिश होने पर राज्य की हवा भी साफ होने की उम्मीद है। बुधवार को हो रहे मौसम में बदलाव के कारण करनाल जिले में रात का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री तक पहुंच गया। दिन में धूप निकलने के कारण तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव हो सकता है। राज्य के अधिकतम जिलों का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के ऊपर चला गया।वहीं हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 18 फरवरी तक शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी हिमालय की तरफ एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बन रहा है, जिसके कारण हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। 19 से 21 फरवरी के दौरान हरियाणा में बारिश हो सकती है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है, जिससे सर्दी कम हो गई है। रोहतक में सुबह के समय हल्का कोहरा और दिन के समय धूप निकल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 18 फरवरी तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

वहीं 19 फरवरी को दिल्ली एनसीआर और साथ लगते जिलों में बारिश होने के आसार जताए गए हैं। आज रोहतक, झज्जर, बहादुरगढ़ और सोनीपत में मध्यम कोहरा और तापमान में मामूली गिरावट देखी जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इस पूरे हफ्ते हरियाणा का न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

हवाएं बढ़ा सकती परेशानी

इस दौरान राज्य में हवा चलने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी रहने और तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। कुछ एक जगहों पर अलसुबह हल्की धुंध भी रहने की संभावना है। परंतु 18 फरवरी देर रात्रि से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। जिससे 19 से 21 फरवरी को राज्य में बीच-बीच में बादल छाए रहने और गरज चमक एंव हवाओं के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना बताई जा रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular