Sunday, May 5, 2024
Homeहरियाणाभिवानीतेज रफ्तार की वजह से भयावह हादसा, बाइक को ट्रक ने मारी...

तेज रफ्तार की वजह से भयावह हादसा, बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन महिलाओं की मौत

- Advertisment -

रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उनको कुचल दिया। इस भयावह सड़क हादसे में एक परिवार की 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। एक युवक घायल है।

- Advertisment -

भिवानी। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार एक ही परिवार की तीन महिलाओं को रौंद दिया। हादसा इतना भयानक था कि शव ट्रक के पहियों में फंस गए। हादसा उस समय हुआ जब एक ही बाइक पर चार लोग सवार थे जो जागरण में शामिल होने के बाद सुबह घर वापिस लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उनको कुचल दिया। इस भयावह सड़क हादसे में एक परिवार की 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। एक युवक घायल है।

हादसा भिवानी के गांव बड़वा के NH52 बाइपास पर हुआ है। मृतकों में एक 13 वर्षीय एक बच्ची और मां-बेटी शामिल है। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद सिवानी थाना प्रभारी कुलदीप टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके ट्रक को जब्त किया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया।

अस्पताल में भर्ती पुखाराम

सिवानी पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि गांव बड़वा के NH52 बाइपास पर ट्रक व बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गयी। हिसार के सदनपुर निवासी पुरखाराम अपनी मां, नानी व भांजी के साथ सिवानी में जागरण के कार्यक्रम में आए हुए थे। आज सुबह जागरण से वापस अपने घर सदनपुर लौट रहे थे। बड़वा बाइपास पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में पुरखाराम की 13 वर्षीय भांजी मनीषा, 48 वर्षीय मां सरोज व 70 वर्षीय नानी शांति देवी की मौत हो गई। इसमें पुरखाराम घायल हो गया। मामले में पुरखाराम के बयान पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं आरोपी ड्राइवर की भी तलाश शुरू कर दी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular