Monday, May 6, 2024
Homeहरियाणारोहतकजीडी गोयंका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने विज्ञान और कला प्रदर्शनी में...

जीडी गोयंका इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने विज्ञान और कला प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

- Advertisment -

बच्चों ने पवन चक्की, सोलर कुकर, जल चक्र, जीवन चक्र, ब्रह्मांड, यातायात के विभिन्न साधन आदि विषयों पर अति उत्तम मॉडल बनाएं जिसे देखकर वहां उपस्थित सभी अभिभावक हैरतंगेज हो गए।

- Advertisment -

रोहतक। जीडी गोयंका इंटरनेशनल स्कूल के सीनियर वर्ग में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों के वैज्ञानिक सोच की झलक दिखी। जिसमें स्कूल के छात्रों ने अति उत्तम मॉडल एवं पेंटिंग्स बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

बच्चों ने पवन चक्की, सोलर कुकर, जल चक्र, जीवन चक्र, ब्रह्मांड, यातायात के विभिन्न साधन आदि विषयों पर अति उत्तम मॉडल बनाएं जिसे देखकर वहां उपस्थित सभी अभिभावक हैरतंगेज हो गए। कलात्मक गैलरी में भी भरपूर चहल-पहल देखने को मिली जिसमें खूबसूरत पेंटिंग्स ने सभी का दिल जीत लिया। प्रदर्शनी का सफल आयोजन स्कूल के पीजीटी फाइन आर्ट्स टीचर श्री योगेश कटारिया द्वारा किया गया।

स्कूल की प्रधानाचार्या महोदया श्रीमती सान्या मायना,निदेशक महोदय विक्रांत मायना, सह निदेशक हिमांशु गुप्ता एवं उपप्राचार्य अनिल कुमार ने सभी बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए उनके प्रदर्शन को सराहा एवं उज्जवल भविष्य की की कामना की।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular