Friday, May 17, 2024
HomeहरियाणारोहतकPGI रोहतक में कच्चे कर्मियों की हड़ताल, आंदोलन की दी चेतावनी

PGI रोहतक में कच्चे कर्मियों की हड़ताल, आंदोलन की दी चेतावनी

- Advertisment -

कच्चे कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें जल्द से जल्द कौशल रोजगार निगम के तहत लगाया जाए। कर्मचारी यह मांग पहले भी उठा चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई है।

- Advertisment -

रोहतक। PGI रोहतक में एक बार फिर हंगामा मचा है। कच्चे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को हड़ताल कर दी। उनकी मांग है कि सभी कच्चे कर्मचारियों को कौशल रोजगार निगम में शामिल किया जाए। अन्यथा वे आंदोलन करने को विवश होंगे। वहीं हड़ताल के चलते PGI की व्यवस्थाएं प्रभावित हुई और मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। PGI में मरीजों की लंबी कतार देखने को मिली। कच्चे कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें जल्द से जल्द कौशल रोजगार निगम के तहत लगाया जाए। कर्मचारी यह मांग पहले भी उठा चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई है।

विरोध प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि अब वे ठेकेदार के माध्यम से लगे हुए हैं, जिसके कारण उनका शोषण किया जा रहा है। उन पर ठेकेदार ने जो कोई केस लगा रखा है, उसको भी जल्द से जल्द हटवाया जाए। फिलहाल शांतिपूर्वक हड़ताल करके अपनी मांगों को मनवाने का प्रयास कर रहे हैं। अगर उनकी मांग जल्द पूरी नहीं होते हैं तो वे कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular