Friday, May 3, 2024
Homeदेशस्टारलिंक सस्ते में देगा इंटरनेट सेवा, जियो-एयरटेल की छुट्टी

स्टारलिंक सस्ते में देगा इंटरनेट सेवा, जियो-एयरटेल की छुट्टी

- Advertisment -
- Advertisment -

बहुत ही जल्द जियो और एयरटेल की छुट्टी होने वाली है। एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक को भारत में लॉन्च किया जायेगा। खबर है कि सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को भारत में सस्ते में लॉन्च किया जायेगा। जिसके कारण जियो और एयरटेल की टेंशन बढ़ सकती है।

सस्ते में भारत में लॉन्च होगा स्टारलिंक

यूं तो स्टारलिंक की सर्विस काफी महंगी होती है लेकिन भारत में इसे सस्ते में लॉन्च किया जायेगा। जियो और एयरटेल को टक्कर देने के उद्देश्य से ऐसा किया जा रहा है। सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट कनेक्टिविटी होती है, जिसमें टॉवर और ऑप्टिकल फाइबर की जरूरत नहीं होती है। इसमें धरती के लोअर आर्बिट में एक सैटेलाइट छोड़ा जाता है, जिसमें सैटेलाइट से सीधे धरती पर बिना तार इंटरनेट भेजा जाता है। आमतौर पर सैटेलाइट कनेक्टिविटी को पहले तक मिलिट्री इस्तेमाल के तौर पर किया जाता है, लेकिन इस कनेक्टिविटी की दिक्कत थी, उसे धरती तक पहुंचने में काफी वक्त लगता था, जिसे लेटेंसी रेट के तौर पर जाता है। इसे मिली सेंकेड में मापा जाता है। लेकिन आज के दौर में लेटेंसी रेट कम हुई है, जिससे सैटेलाइट से सीधे धरती पर फास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाने में मदद मिल रही है।

जियो और एयरेटल भी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस की रेस में

जियो और एयरटेल भी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस की रेस में हैं। लेकिन अभी इसे इसे कॉमर्शियल और आम इस्तेमाल के लिए लॉन्च करने में वक्त लग सकता है।

ये भी पढ़ें- जानिए इस साल कब मनायेगी जायेगी छठ पूजा, नहाय-खाय, खरना सहित जानें सभी तारीखें

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular