Saturday, April 27, 2024
Homeदेशसोनू निगम ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में गाया राम...

सोनू निगम ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में गाया राम सिया राम भजन तो शंकर महादेवन ने गाया ये भजन

अयोध्या। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सोनू निगम ने” राम सिया राम भजन” गाया। दरअसल आज पूरा देश अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह में डूबा हुआ है। हर कोई बेसब्री से इस ऐतिहासिक दिन का इंतज़ार कर रहा था। सेलेब्रिटीज़ से लेकर बड़े से बड़े राजनेताओं और पंडितों का राम मंदिर में आगमन लगा हुआ है।

इस दौरान राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सोनू निगम भी पारंपरिक आउटफिट में पहुंचे। राम मंदिर परिसर से सिंगर ने भगवान श्रीराम का भजन गाकर हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोनू निगम ने इस दौरान अपनी आवाज में राम सिया राम भजन गाया। उनके इस भजन को सुनकर हर कोई राम नाम में लीन नजर आया।

शंकर महादेवन ने गाया ये भजन
सोनू की प्रस्तुति देने के लिए प्रसिद्ध गायक और संगीतकार शंकर महादेवन ने मंच की कमान अपने हाथों में ली और महफिल लूट ली।उन्होंने अपनी मधुर आवाज में ‘श्री राम चंद्र कृपालु भजमन’ भजन गाया।शंकर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भगवान राम के भव्य मंदिर की भी झलक देखने को मिल रही है।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular