Friday, May 10, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में लव मैरिज का दुखद अंत, युवती ने किया सुसाइड, कमरे...

रोहतक में लव मैरिज का दुखद अंत, युवती ने किया सुसाइड, कमरे में लटका मिला शव

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में प्रेम विवाह का ऐसा दुखद अंत हुआ कि सभी हैरान रह गए। पति की हर रोज की मारपीट और प्रताड़ना से परेशान युवती ने फंदा लगा कर जान दे दी। मृतका की पहचान 32 वर्षीया डोली के रूप में हुई है। डोली यूपी के मथुरा शहर की रहने वाली थी और उसने चार साल पहले रिठाल गांव के युवक विवेक से प्रेम विवाह किया था। डोली ने रविवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई का आरोप है कि पति विवेक न केवल मारपीट करता था, बल्कि जरूरत पड़ने पर पैसे भी नहीं देता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।

छोटी छोटी बात पर प्रताड़ित करता था विवेक

मिली जानकारी के अनुसार मथुरा के मंडी चौराहे के नर्सरी विहार निवासी डोली का पहले भी एक विवाह हो चूका है। विवेक के साथ उसका दूसरा विवाह था। डोली की पहली शादी मथुरा के ही एक युवक से हुई थी। दोनों का अब 14 साल का बेटा है। बाद में दोनों के बीच मनमुटाव हो गया और डोली बेटे को लेकर अपने मायके वाले घर आ गई। अब उसका बेटा मामा के साथ रहता है। उसके बाद डोली ने विवेक से 2019 में प्रेम विवाह किया था। विवेक न केवल खेतीबाड़ी करता है, बल्कि ऑटो भी चलाता है। शादी के बाद दोनों की एक तीन साल की बेटी है। लेकिन बताया जा रहा है कि डोली के ये चार साल भी सुखद नहीं बीते। विवेक उससे हमेशा मारपीट करता था और छोटी छोटी बात पर प्रताड़ित करता था। इसी वजह से परेशान होकर डोली ने अपनी जान दी है।

धारा 306 के तहत मामला दर्ज

सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुरारी ने बताया कि रविवार को सुबह सूचना मिली कि रिठाल गांव में डोली का शव फंदे से लटक हुआ है। सूचना पाकर सदर थाने व घिलौड़ चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। एफएसएल एक्सपर्ट को भी जांच के लिए बुलाया गया। मामले की सूचना मृतका के मायके वालों को दी गई। दोपहर डोली का भाई मोनू परिजनों के साथ रिठाल पहुंचा। उसने लिखित में शिकायत दी कि उसकी बहन डोली के साथ उसका पति विवेक मारपीट करता था। जरूरत पड़ने पर पैसे तक नहीं देता था। वह कॉल करके उसे पति के उत्पीड़न के बारे में बताती थी। पुलिस ने आरोपी पति विवेक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है।

बेटी हो गई अनाथ

मृतक के भाई ने कहा कि डोली को कभी भी विवाह का सुख नहीं मिला। उसने दो शादियां की और दोनों ही विफल रही। पहली शादी से हुए बेटे को भी वे खुद पाल रहे हैं। विवेक ने डोली के साथ प्रेम विवाह किया था। पति विवेक से डोली को तीन साल की बेटी है। अब मां की मौत के बाद वह बेसहारा हो गई है। उसकी मां दुनिया छोड़कर चली गई, जबकि पिता मां अब मौत के मामले में अब आरोपी बन गया है। मृतक के भाई मोनू ने विवेक के खिलाफ पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को काबू कर पूछताछ की जाएगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular