Wednesday, October 7, 2026
HomeदेशSIR in Haryana : हरियाणा में 44.91 लाख नोटिस जनरेट किए, 3.43...

SIR in Haryana : हरियाणा में 44.91 लाख नोटिस जनरेट किए, 3.43 लाख सुनवाई के मामले लंबित

  • नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं से निर्धारित तिथि पर सुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील

SIR in Haryana : चुनाव आयोग ने हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मिले नोटिस एवं सुनवाई से संबंधित मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया है। जिलावार समीक्षा के अनुसार प्रदेश में कुल 44,91,923 नोटिस जनरेट किए गए हैं, जिनमें से 3,43,127 सुनवाई मामले लंबित हैं। कुल लंबित मामलों का प्रतिशत 7.64 प्रतिशत है।

आयोग द्वारा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित सुनवाई मामलों के शीघ्र निस्तारण, प्रभावी मॉनिटरिंग व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

नोटिस की सुनवाई समय पर समाप्त करने के लिए 7 अक्तूबर से 9 अक्तूबर तक ऐसे मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर व घर-घर सर्वे के दौरान दस्तावेज प्राप्त करेंगे, जहां पर नोटिस प्राप्त होने पर अभी तक सम्बन्धित मतदाताओं द्वारा आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करवाये गए हैं।

इसके साथ ही मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए 20,864 मतदान केंद्रों के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा बड़ी संख्या में बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 19,554 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा 17,127 इंडियन नेशनल लोकदल द्वारा 2,186 व जननायक जनता पार्टी द्वारा 1,093 कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के 314, बहुजन समाज पार्टी के 146, आम आदमी पार्टी के 54 बीएलए-2 नियुक्त किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी के 90 , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 90, आम आदमी पार्टी के 82, जननायक जनता पार्टी के 87, इंडियन नेशनल लोकदल के 79, बहुजन समाज पार्टी के 63 तथा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के 36 बीएलए-1 नियुक्त किए गए हैं।

RELATED NEWS

Most Popular