Monday, May 6, 2024
Homeहरियाणासोनीपतखरखौदा में हैरान कर देना वाला मामला, घर में घुसकर किशोरी को...

खरखौदा में हैरान कर देना वाला मामला, घर में घुसकर किशोरी को जबरन खिलाई नशीली गोलियां, फिर …

- Advertisment -
- Advertisment -

खरखौदा। खरखौदा क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने घर में घुसकर पहले एक मात्र 15 साल की किशोरी को नशे की जबरन गोलियां खिलाई, जिसके बाद दुष्कर्म किया। इससे पहले युवक किशोरी को मोबाईल पर कॉल कर जबरन मिलने का दबाव बना रहा था। जब किशोरी नहीं मानी तो घर में घुसकर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के पिता ने मामले की शिकायत खरखौदा थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार

खरखौदा थाना के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी पड़ोस के गांव में दसवीं कक्षा में पढ़ती है। उनकी बेटी ने उन्हें बताया कि 21 जनवरी को गांव के धांधू ने उन्हें कॉल की थी। उसके बाद 22 जनवरी को कॉल कर फिर से मिलने को दबाव बनाया और नहीं मिलने पर परिवार सहित मारने की धमकी दी। उसके बाद आरोपी ने 24 जनवरी को उनके घर में घुस आया और बेटी को धमकी देकर छेड़छाड़ की।

इतना ही नहीं वह 31 जनवरी की रात को उनके घर में घुस गया। आरोपी उनकी बेटी को छत पर बने कमरे में ले गया और जबरन नशे में प्रयोग होने वाली चार गोलियां उनकी बेटी के मुंह में डाल दी। जिससे वह बेसुध हो गई। आरोपी 2 फरवरी को फिर से रात को साढ़े 10 बजे उनके घर में घुस आया। उसने उनकी बेटी को फिर से नशे में प्रयोग होने वाली गोली मुंह में डाल दी। उनकी बेटी ने दो गोली बाहर फेंक दी। जिससे वह पूरी तरह से बेहोश नहीं हुई।

आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही जातिसूचक शब्द कहते हुए धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देगा। जिसके बाद से उनकी बेटी डरी-सहमी रहने लगी। उन्होंने बेटी से पूछा तो मामले का पता लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने इस संबंध में दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular