Saturday, May 4, 2024
Homeपंजाबलुधियाना, हाईवे पर पतंग उड़ाना पड़ा महंगा, पुल से नीचे गिरा मासूम

लुधियाना, हाईवे पर पतंग उड़ाना पड़ा महंगा, पुल से नीचे गिरा मासूम

- Advertisment -
- Advertisment -

लुधियाना, खन्ना के अमलोह चौक के पास नेशनल हाईवे पर पतंग उड़ा रहा बच्चा पुल से गिर गया। राहगीरों ने तुरंत बच्चे को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू करते हुए बताया कि हालत खतरे से बाहर है। खन्ना निवासी 8 वर्षीय राहुल नेशनल हाईवे पर पुल पर पतंग उड़ा रहा था। उसका ध्यान कटी पतंग पर था। जहां हादसा हुआ, वहां दो पुलों में गैप है, जिसकी वजह से बच्चा नीचे गिर गया।

बच्चे को गिरता देख खालसा ऑटो यूनियन के सदस्य उसे ऑटो में सिविल अस्पताल ले गए। गनीमत यह रही कि इस बीच बच्चा किसी वाहन की चपेट में नहीं आया, जिससे उसकी जान भी जा सकती थी। बच्चे के गिरने की सूचना मिलने के बाद थाना सिटी 2 के SHO गुरमीत सिंह मौके पर पहुंचे। अस्पताल में बच्चे का हाल जानने के बाद परिजनों को भी जानकारी दी गई।

खरखौदा में हैरान कर देना वाला मामला, घर में घुसकर किशोरी को जबरन खिलाई नशीली गोलियां, फिर …

बताया जा रहा है कि यह बच्चा स्कूल के बाद अपने दोस्तों के साथ मिलिट्री ग्राउंड के पास पतंग उड़ाने (कटी हुई पतंग पकड़ने) आया था। इसी दौरान वह पुल के ऊपर से चला गया। हादसा पुल पर कटी पतंग उड़ाते समय हुआ।

ऑटो यूनियन के सदस्य ने बताया कि वे एंबुलेंस का इंतजार करने से पहले ऑटो में बच्चे को लेकर सिविल अस्पताल आए। डॉक्टर ने इलाज शुरू किया और बच्चे की जान बच गई। परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिवार के आने तक वे बच्चे के साथ रहेंगे।

उधर, थाना प्रभारी गुरमीत सिंह ने कहा कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली तो वह पहले मौका देखने गए और अस्पताल भी आए। बच्चे की हालत ठीक है। डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। परिवार को सूचना दे दी गई है। डॉ आकाश ने बताया कि बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। उनका इलाज जारी है। SHO ने यह भी कहा कि वे फरिश्ते योजना के तहत सम्मान के लिए उस ऑटो ड्राइवर का नाम पंजाब सरकार को भेजेंगे जिसने उनकी मदद की थी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular