Wednesday, May 8, 2024
Homeपंजाबपंजाब में कड़ाके की ठंड, कोहरे की चादर में लिपटा शहर

पंजाब में कड़ाके की ठंड, कोहरे की चादर में लिपटा शहर

- Advertisment -
- Advertisment -

पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर बर्फ पड़ने से मैदानी इलाकों में भी ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। कोहरे की चादर ने पूरे राज्‍य को अपने आगोश में ले लिया है। सुबह और शाम के समय लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं।

मौसम विभाग ने राज्य में घनी धुंध पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। राज्यभर में कई जिलों में हल्की वर्षा के भी आसार हैं। राज्‍य का अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक आज सुबह धुंध छाने से ठिठुरन बढ़ जाएगी। तापमान में गिरावट होने की संभावना बनी हुई है। लुधियाना का न्यूनतम तापमान सबसे कम 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि शिमला से भी लगभग तीन डिग्री सेल्सियस कम था।

चंडीगढ़ ,अमित शाह ने शहर को खूबसूरत बनाने के लिए 9 प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया

शिमला का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ठंड का दौर जारी रहेगा। पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश से भी ज्‍यादा ठंडा पंजाब राज्य रहा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular